Wednesday , 22 July 2026
Home आगरा Agra News : Former officer duped of lakhs by showing fear of house arrest , two arrested from Agra#agra
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News : Former officer duped of lakhs by showing fear of house arrest , two arrested from Agra#agra

183

आगरालीक्स… आगरा में हाउस अरेस्ट का डर दिखाकर पूर्व अधिकारी से लाखों ठगे, आगरा से दो अरेस्ट, जानें क्या होता है हाउस अरेस्ट और क्या करें।


लखनऊ के गाजीपुर थाने में इंदिरा नगर निवासी निरंजन सिंह ने 25 मार्च को मुकदमा दर्ज कराया, इसमें कहा कि अज्ञात नंबर से फोन आया, फोन करने वाले ने खुद को कस्टम अधिकारी बताया। कहा कि आपके नाम से कंबोडिया से पार्सल बुक हुआ है, पार्सल में जाली पासपोर्ट व एटीएम कार्ड हैं, आपके खिलाफ मनी लांड्रिंग का केस हो सकता है। बात करते करते कहा कि आपकी कॉल एनआईए और सीबीआई अधिकारी को ट्रांसाफर की जा रही है।


डिजिटल हाउस अरेस्ट का फर्जी वारंट भेजकर 30.50 लाख रुपये ट्रांसफर कराए
निरंजन सिंह से फोन पर बात कर रहे फर्जी अधिकारियों ने आनलाइन डिजिटल हाउस अरेस्ट का वारंट भेजा, इससे बचने के लिए उनसे 30.50 लाख रुपये ट्रांसफर करा लिए।


आगरा से गैंग के दो सदस्य अरेस्ट
इस मामले में लखनऊ पुलिस ने अपर्णा प्रेम अपार्टमेंट शास्त्रीपुरम के राजीव भसीन उर्फ राजू और बेलनगंज शांता कुंज के मोहित चोपड़ा उर्फ नानू को अरेस्ट किया है। इन्होंने साईं राम टेंट हाउस के नाम पर फर्जी फर्म बनाकर बैंक में खाता खुलवाया था। खाते में 1.68 करोड़ रुपये का ट्रांसजेक्शन मिला है, पूरे देश भर से 39 लोगों से ठगी की गई।


ये होता है डिजिटल अरेस्ट
डिजिटल अरेस्ट में 24 घंटे आनलाइन संपर्क में रहने के लिए कहा जाता है, सर्विलांस पर फोन या वेबसाइट के ​जरिये बात करने की कहते हैं। 24 घंटे तक वीडियो कॉल से हटने नहीं दिया जाता है और किसी को कॉल भी नहीं करने देते हैं। इस तरह के मामले में डरें नहीं, साइबर सेल के हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत कर सकते हैं।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra News: Two students drown to death in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में कक्षा 9वीं के दो छात्रों की पानी में डूबने से...

आगरा

Agra Weather: Amidst a heavy rain alert in Agra, the sun came out and temperatures rose…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में भारी बारिश के अलर्ट के बीच बादल छाए और चले...

आगरा

Agra News: Contract worker drowns in Fatehpur Sikri’s Shahi Taalab…#agranews

आगरालीक्स…फतेहपुर सीकरी के शाही तालाब में संविदा कर्मी की डूबने से मौत....

पॉलिटिक्सबिगलीक्स

Agra News Live: SP workers house arrest before march in Agra

आगरालीक्स… आगरा सहित जगह जगह सपा के संविधान बचाओ लोकतंत्र बचाओ मार्च...

error: Content is protected !!