आगरालीक्स…खौफनाक वारदात, दिनदहाड़े हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या, कुल्हाड़ी से गर्दन पर किए कई वार…पुलिस मौके पर
आगरा मंडल के फिरोजाबाद जिले में सनसनीखेज और खौफनाक वारदात को अंजाम दिय गया है. यहां दिनहदाड़े एक हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या कर दी गई. वह जीवित न बच सके इसके लिए उसकी गर्दन पर कई बार कुल्हाड़ी से वार किए गए. हमलावर इसके बाद भाग गए. सूचना पर पुलिस अधिकारी सहित फोर्स मौके पर पहुंच गया. घटनास्थल का निरीक्षण किया गया है. पुरानी रंजिश में हत्या की आशंका जताई जा रही है.
ये है मामला
यह वारनदात सिरसागंज थाने के सोथरा रोड पर हुई. थाना नगला खंगर के नगला गुलाल में 50 वर्षीय कमलेश हिस्ट्रीशीटर बदमाश रहता था. आज दोपहर करीब तीन बजे सोथरा रोड पर उसे गोली मार दी गई. हमलावरों ने उसे दो गोली मारी. जीवित न बच सके इसके लिए कुल्हाड़ी से गर्दन पर कई वार भी किए. इससे कमलेश की कुछ ही पलों में जान चली गई.
घटना से क्षेत्र में अफरातफरी मच गई. आरोपी वारदात को अंजाम देकर वहां से भाग निकले. सूचना पर एसपी देहता कुंवर रणविजय सिंह, सीओ प्रवीन कुमार और थाना प्रभारी वैद्यनाथ सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस आरेापियों की तलाश में जुटी है.