आगरालीक्स…आगरा में नगर निगम की कार्रवाई. नाले पर काउंटर लगाकर दुकान चला रहे दुकानदारों पर एक्शन. 80 हजार रुपये जुर्माना वसूला
मानसून के दौरान जलभराव जैसी समस्या से निजात दिलाने के लिए नगर निगम नाले नालियों पर से अतिक्रमण हटवा रहा है। यह अभियान शनिवार को भी जारी रहा। आज यह अभियान बोदला रोड से सिकंदरा तक चलाया गया। इस दौरान नाले पर रखे गये दुकानदारों के काउंटर जब्त कर लिये। पक्के निर्माणों को ध्वस्त कर दिया गया।
अतिक्रमण कारियों पर कार्रवाई करते हुए प्रवर्तन टीम ने दुकानदारों से लगभग अस्सी हजार रुपये का जुर्माना भी वसूल किया। निगम के अभियान से अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मचा रहा। इस दौरान खुले में खाद्व पदार्थ बेच रहे दुकानदारों को भी उन्होंने खुले में सामान न बेचने की हिदायद दी। अभियान का नेतृत्व पशुकल्याण अधिकारी डाक्टर अजय सिंह ने किया। इस दौरान जूनियर इंजीनियर पूनम और एसएफआई प्रदीप गौतम भी उनके साथ रहे।