आगरालीक्स…आज की सबसे बड़ी खबर. राजकोट में टीआरपी गेम जोन में भीषण आग, कई बच्चों सहित 20 लोगों की मौत. बढ़ सकती है संख्या
देश में आज का सबसे बड़ा हादसा हुआ है. गुजरात के राजकोट में टीआरपी गेम जोन में भीषण आग लगी है. इस आग में कई बच्चों सहित 20 लोगों की मौत क सूचना है. मौके पर दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं और आग बुझाने की कोशिशें शुरू हो गई हैं. इस बारे में रजाकोट के पुलिस आयुक्त का कहना है कि दोपहर में गेमिंग जोन में आग लगी थी. बचाव कार्य जारी है आग पर नियंत्रण पा लिया गया है.
उन्होंने बताया कि अब तक लगभग 20 शव बरामद किए गए हैं. घायलों को अस्पताल भेजा गया है. गेमिंग जोन का स्वामित्व युवराज सिंह सोलंकी नाम के व्यक्ति के पास है. घटनास्थल पर गर्मी की छुट्टियों के कारण बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे. मृतकों और घायलों की संख्या बचाव अभियान पूरा होने के बाद ही पता चलेगी.