आगरालीक्स…आगरा में टेंपरेचर 48 डिग्री लेकिन टॉर्चर थर्ड डिग्री, जिनके बजट में एसी नहीं है उनके हाल पर रोना आएगा, पंखे की हवा गर्म थपेड़े सी है, नया कूलर खरीदा पर इस तापमान में ये भी ठंडी हवा नहीं दे रहा, पढें कुछ तरीके जिनसे राहत मिल सकती है…
आगरा में गर्मी अपने चरम पर है। तापमान लगातार बढ़ता जा रहा है। नौतपा में आसमान शोले बरसा रहा है तो वहीं जमीन अंगारे उगल रहा है। इस मौसम में सबसे बुरा हाल एसी एफॉर्ड न कर पाने वाले लोगों का हो रहा है। पंखे की हवा गर्म हवा के थपेड़े सी महसूस हो रही है। ऐसे में कूलर खरीद रहे हैं लेकिन इसका भी क्या फायदा जब यह भी ठंडी हवा नहीं दे रहा है।
आगरा का तापमान लगभग 48 डिग्री सेल्सियस पहुंच चुका है। इस भीषण गर्मी में जहां दिन में चैन नहीं मिल रहा है वहीं रातों की नींद भी गायब है। पंखे की हवा बर्दाश्त नहीं हो रही है।
गर्मी से बचने के लिए जिन लोगों ने नए कूलर खरीदे थे वे भी राहत नहीं महसूस कर पा रहे हैं। तापमान इतना अधिक है कि उनके कूलर ठीक से काम नहीं कर रहे हैं। यह ठंडी हवा नहीं दे रहे हैं। ऐसे में कुछ छोटे—छोटे तरीके काम आ सकते हैं।
अगर आपको इन तरीकों के बारे में नहीं पता तो चलिए हम आपको बताते हैं…
थोड़े दिन पुराने हो चुके कूलर में भी घास या हनीकॉम्ब पैड गंदे हो जाते हैं। इन पर गंदगी जमा होने से यह बाहर की हवा को सोखकर ठंडी नहीं कर पाते। ऐसे में इनसे होकर गुजरने वाली हवा ठंडी नहीं होती। इसके लिए आप किसी प्रेशर पाइप से धोकर इस गंदगी को हटा सकते हैं।
कूलर को वेंटीलेशन वाले कमरे या हॉल में ही रखें। क्योंकि बंद कमरे में बाहर की ताजा हवा नहीं आती और गर्म हवा ही सर्कुलेट होती रहती है। इससे आप और परेशान होने लगते हैं।
कूलर रखते समय आपको यह भी ध्यान रखना चाहिए कि यह सीधा धूप के संपर्क में न आए, क्योंकि इससे इसकी घास, हनीकॉम्ब पैड और पानी भी गर्म हो जाएंगे और यह ठंडी हवा नहीं फेंकेगा।
अगर कूलर का एडजॉस्ट तेज रफ्तार नहीं घूमेगा तब भी यह आपको ठंडी हवा नहीं देता है। कई बार कूलर के तीनों साइड की घास खिसक कर नीचे आ जाती है। ऐसे में या तो आप इसे बदल सकते हैं या फिर इसके इर्द — गिर्द एक मोटा कपड़ा लपेट सकते हैं।