Saturday , 12 September 2026
Home आगरा Exit Poll Agra and Aligarh Region: BJP and SP is ahead on 2-2 seats, close contest for 4 seats…#agranews
आगराबिगलीक्स

Exit Poll Agra and Aligarh Region: BJP and SP is ahead on 2-2 seats, close contest for 4 seats…#agranews

196

आगरालीक्स…आगरा और अलीगढ़ मंडल के दो सीटों पर बीजेपी तो दो पर सपा आगे, चार पर कांटे की टक्कर. एग्जिट पोल का सर्वे

लोकसभा चुनाव 2024 के सातवें और अंतिम चरण का मतदान आज समाप्त हो गया है. इसके साथ ही एग्जिट पोल के सर्वे भी आना शुरू हो गए हैं. आगरा और अलीगढ़ मंडल की 8 लोकसभा सीटों का भी सर्वे आ गया है. इनमें दो सीटों पर बीजेपी आगे है तो दो पर सपा और कांग्रेस गठबंधन. चार सीटों पर कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है..

  1. आगरा सुरक्षित लोकसभा सीट — भाजपा आगे
    आगरा की इस सीट पर भाजपा के एसपी सिंह बघेल आगे दिखाई दे रहे हैं. वहीं सपा के सुरेशचंद्र कर्दम और बसपा से पूजा अमरोही हैं. इस सीट पर पिछली बार भी बीजेपी जीती थी और एसपी सिंह बघेल ही प्रत्याशी थे. इस सीट पर लगातार बीजेपी की जीत हो रही है और बसपा दूसरे नंबर पर रहती है.
  2. फतेहपुर सीकरी लोकसभा सीट — कांटे की टक्कर
    फतेहपुर सीकरी लोकसभा सीट पर इस बार भाजपा और कांग्रेस के बीच कांटै की टक्कर देखने को मिल रही है. भाजपा की ओर से वर्तमान सांसद राजकुमार चाहर ही इस सीट पर भाजपा प्रत्याशी हैं तो वहीं सपा—कांग्रेस गठबंधन से कांग्रेस प्रत्याशी रामनाथ सिकरवार मैदान में हैं. सर्वे में दोनों के बीच कांटे की टक्कर है. बसपा से रामनिवास शर्मा प्रत्याशी हैं.
  3. मथुरा लोकसभा सीट — त्रिकोणीय संघर्ष
    मथुरा लोकसभा सीट से तीसरी बार भाजपा से हेमामालिनी ने चुनाव लड़ा है. उनके लिए इस बार आसान नहीं है. इस सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी मुकेश धनगर और बसपा प्रत्याशी सुरेश सिंह हैं. सर्वे में त्रिकोणी संघर्ष इस सीट पर दिखाई दे रहा है.
  4. फिरोजाबाद — सपा आगे
    आगरा मंडल के फिरोजाबाद सीट पर सपा प्रत्याशी को सर्वे आगे दिखा रहा है. सपा से अक्षय यादव प्रतयाशी हैं उन्होंने बढ़त बनाई हुई है. इस सीट पर बीजेपी से विश्वदीप सिंह सिंह ने चुनाव लड़ा है और बसपा से अंतिम समय में प्रत्याशी बदल दिया गया था और चौधरी बशीर को प्रत्याशी बना दिया था. मतदान के बाद ही चौधरी बशीर ने अपनी हार स्वीकार कर ली थी.
  5. मैनपुरी लोकसभा सीट — सपा आगे
    आगरा मंडल की मैनपुरी लोकसभा सीट सपा का गढ़ रही है. यहां सपा से डिम्पल यादव प्रत्याशी हैं तो वहीं भाजपा से जयवीर सिंह प्रत्याशी हैं. सर्वे में सपा इस सीट पर आगे दिखाई दे रही है. हालांकि जयवीर सिंह कड़ी टक्कर दे रहे हैं. बसपा से शिव प्रसाद यादव प्रत्याशी हैं.
  6. एटा लोकसभा सीट — कांटे की टक्कर
    अलीगढ़ मंडल की एटा लोकसभा सीट से सपा से देवेश शाक्य और भाजपा से राजवीर सिंह उर्फ राजू भैया प्रत्याशी हैं. सर्वे में इस दोनों प्रत्याशियों के बीच कांटे की टक्कर है. बसपा से यहां पर मोहम्मद इरफान प्रत्याशी हैं.
  7. अलीगढ़ — कांटे की टक्कर
    अलीगढ़ लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी सतीश कुमार गौतम को सपा प्रत्याशी विजेंद्र सिंह ने कांटे की टक्कर दी है. 2019 में इस सीट से बीजेपी से सतीश कुमार गौतम जीते थे. बसपा से इस सीट पर इस बार हितेंद्र कुमार उर्फ बंटू उपाध्याय प्रत्याशी हैं.
  8. हाथरस — भाजपा आगे
    अलीगढ़ मंडल की हाथरस लोकसभा सीट से भाजपा ने अनूप प्रधान वाल्मीकि को प्रत्याशी बनाया है. उन्होंने बढ़त हासिल कर रहे हैं. बीएसपी से इस सीट पर हेमबाबू धनगर और सपा से जसवीर वाल्मीकि प्रत्याशी हैं.
Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra News: Seva Bharati Braj Pradesh will launch the ‘Suposhit Bharat Abhiyan’ in Agra…#agranews

आगरालीक्स….आगरा में सेवा भारती ब्रज प्रदेश चलाएगा सुपोषित भारत अभियान, 23 से...

आगरा

Agra Weather: Humid heat in Agra; bright sunshine during the day, temperatures rise…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में फिर से उमसभरी गर्मी. दिन में निकली तेज धूप, तापमान...

बिगलीक्स

Agra News: Five-year-old boy dies after falling into a pond in Agra’s Madhunagar…#agranews

आगरालीक्स…दुखद हादसा, आगरा के मधुनगर में पांच साल के बच्चे की पोखर...

बिगलीक्स

Ganesh Chaturthi 2026: Lord Gajanana will arrive during the rare grand confluence of Brahma, Indra, Ravi and Monday Yogas

आगरालीक्स….ब्रह्म, इंद्र, रवि योग और सोमवार के दुर्लभ महायोग में पधारेंगे गजानन....

error: Content is protected !!