आगरालीक्स…आगरा सीट पर जहां भाजपा प्रत्याशी प्रो. एसपी सिंह बघेल जहां शुरूआत से ही आगे थे वहीं फतेहपुर सीकरी सीट पर कांटे की टक्कर है, दोपहर बाद भाजपा प्रत्याशी राजकुमार चाहर को 10000 से अधिक मतों की बढ़त मिली है
आगरा सीट पर भाजपा शुरूआत से ही बढ़त लेकर चल रही है। दोपहर बाद भाजपा प्रत्याशी प्रो. एसपी सिंह बघेल 169645 वोटों की बढ़त के साथ निर्णायक मोड़ की ओर हैं। वहीं फतेहपुर सीकरी सीट पर मुकाबला रोमांचक दौर में है। शुरूआत में जहां कांग्रेस प्रत्याशी रामनाथ सिकरवार लगभग 8000 वोटों से आगे थे तो वहीं अब भाजपा प्रत्याशी राजकुमार चाहर ने बढ़त बनाई और फिर दोनों प्रत्याशी आगे पीछे हुए। दोपहर बाद पहली बार भाजपा प्रत्याशी राजकुमार चाहर को 10000 वोटों से अधिक बढ़त मिली है।
फतेहपुर सीकरी सीट
भाजपा राजकुमार चाहर 340453 leading 13631
कांग्रेस रामनाथ सिकरवार 326822
बसपा रामनिवास शर्मा 105915
आगरा सीट
भाजपा प्रो. एसपी सिंह बघेल 395893 leading 169645
सपा सुरेश चंद कर्दम 226248
बसपा पूजा अमरोही 126389