आगरालीक्स…फतेहपुर सीकरी सीट से राजकुमार चाहर 24 हजार से अधिक वोटों से आगे. पीछे हुए रामनाथ सिकरवार…जानें किसे कितने मिले अभी तक वोट
आगरा की फतेहपुर सीकरी लोकसभा सीट पर आज भाजपा और कांग्रेस प्रतयाशी के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली. सुबह से ही कभी भाजपा प्रत्याशी राजकुमार चाहर आगे हो रहे थे तो कुछ ही देर में कांग्रेस के रामनाथ सिकरवार आगे हो जाते थे. लेकिन इलैक्शन कमीशन की ओर से जारी किए गए शाम 4 बजे के अपडेट में राजकुमार चाहर धीरे—धीरे अच्छी बढ़त बना रहे हैं.
जारी किए गए अपडेट के अनुसार भाजपा के राजकुमार चाहर 24210 वोटों से आगे चल रहे हैं. उन्हें अभी तक 385073 वोट मिल चुके हैं, वहीं कांग्रेस प्रतयाशी रामनाथ सिकरवार 360863 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर है. बसपा प्रत्याशी रामनिवास शर्मा तीसरे स्थान पर हैं. उन्हें अभी तक 113663 वोट मिले हैं.