Tuesday , 28 July 2026
Home पॉलिटिक्स NCSC chairman Dr Ram Shankar Katheria huge welcome troll on social media
पॉलिटिक्सबिगलीक्स

NCSC chairman Dr Ram Shankar Katheria huge welcome troll on social media

139

आगरालीक्स ….आगरा आने पर एससीएसटी आयोग के अध्यक्ष डॉ राम शंकर कठेरिया का स्वागत सोशल मीडिया पर ट्रोल कर रहा है, एमजी रोड पर हुए स्वागत के बाद अलग अलग तरह के कमेंट आ रहे हैं। जितना उत्साह उनके स्वागत में दिखाई दिया, उससे ज्यादा उत्साह सोशल मीडिया पर एससीएसटी आयोग के अध्यक्ष डॉ राम शंकर कठेरिया के साथ लिए गए फोटो सोशल मीडिया पर अपलोड करने में दिखाई दे रहा है, इसमें भी होड लगी हुई है कि सबसे पहले कौन, इस पर कमेंट भी आने लगे हैं।
एससीएसटी आयोग के अध्यक्ष बनने के बाद बुधवार दोपहर में डॉ राम शंकर कठेरिया आगरा कैंट स्टेशन पहुंचे। यहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया, खुली हुई कार में डॉ राम शंकर कठेरिया और उनकी पत्नी मृदुला कठेरिया का जगह जगह स्वागत किया। उनकी कार के पीछे 20 पहिए का ट्रोला चल रहा था, इसमें भाजपा के कार्यकर्ता और स्वागत को मैनेज करने वाले चल रहे थे।
ऊंट, घोडागाडी से लेकर बैंड बाजे
स्वागत में ऊंट, घोडागाडी से लेकर बैंड बाजे चल रहे थे, एमजी रोड होते हुए काफिला धीरे धीरे आगे बढा, नाई की मंडी, राजा की मंडी, सेंट जोंस, हरीपर्वत, दीवानी पर एससीएसटी आयोग के अध्यक्ष डॉ राम शंकर कठेरिया का स्वागत किया गया। यहां होते हुए वे अपने खंदारी परिसर स्थित आवास पर पहुंचे।

swagat

सोशल मीडिया पर हुआ ट्रोल
सोशल मीडिया पर डॉ राम शंकर कठेरिया ट्रोल हो गए, उनके आने से पहले बाहुबली वाले बैनर सोशल मीडिया पर ट्रोल करने लगे, इसके बाद लोगों ने कमेंट करना शुरू किया। जिन लोगों ने स्वागत के लिए होर्डिंग लगाए थे, उन्हें भी नहीं छोडा।
पहले बसपा को जिताया, अब भाजपा में भव्य स्वागत
एक कारोबारी जो चुनाव से पहले बसपा के साथ थे, उनके एमजी रोड पर जगह जगह डॉ राम शंकर कठेरिया के स्वागत के बैनर वाले पोस्टर लगे हुए हैं, इसे लेकर लोगों ने कमेंट किए। किस तरह से चंद लोग सत्ता पक्ष के नजदीक पहुंच जाते हैं।
स्वागत करने गए थे और विधायक जी का मोबाइल चोरी
एक मैसेज यह भी चल रहा है कि एक विधायक जी स्वागत करने गए थे, अरे ये क्या उनका तो मोबाइल ही चोरी हो गया
यह स्वागत है या लोगों को परेशान करने का तरीका
सोशल मीडिया में एमजी रोड पर हुए स्वागत से लोगों को ही परेशानी को लेकर भी कमेंट आ रहे हैं, धीरे धीरे ऐसे कमेंट की संख्या बढने लगी है।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News Live: Woman dead body found in House in Agra

आगरालीक्स आगरा में घर में महिला का शव मिला है, बाहर लगा...

बिगलीक्स

Agra News Live: Three arrested in theft in two shops of Akhilesh Tower Agra

आगरालीक्स… वीडियो देखें आगरा में दोस्त को युवती को साथ लेकर भागने...

बिगलीक्स

Agra News Live: Company Former GM surrender in court, Send to Jail

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में कंपनी में इंजीनियर ​युवती से छेड़छाड़ के मामले...

बिगलीक्स

Agra News Live: 19 year old woman takes fatal step after being scolded for excessive mobile phone use, dies.

आगरालीक्स…. आगरा में युवती को मोबाइल का ज्यादा इस्तेमाल करने पर डांट...

error: Content is protected !!