बेंगलुरुलीक्स… अश्वत्थामा मारा गया, किंतु हाथी। इस बार ‘भीम‘ ने नही बल्कि बिजली के करंट से हुई मौत।
38 साल का था अश्वत्थामा
मैसुरु के ऐतिहासिक दशहरा उत्सव का हिस्सा रहे 38 वर्षीय हाथी अश्वत्थामा की कर्नाटक के नागरहोल टाइगर रिजर्व के पास बिजली का झटका लगने से मौत हो गई।
बताया जा रहा है अपनी समझदारी के लिए प्रसिद्ध हाथी
भोजन की तलाश में जाते समय करंट की चपेट में आया
अश्वत्थामा मंगलवार को भोजन की तलाश में जंगल की ओर जा रहा था, तभी टाइगर रिजर्व में स्थित एलिफेंट कैंप के पास एक सोलर फेंसिंग से जुड़े बिजली के तार के संपर्क में आ गया. बिजली का झटका लगने से उसकी मौके पर मौत हो गई। अश्वत्थामा की मौत से लोगों में दुख व्याप्त है। लोक अश्वत्थामा को बेहद प्यार करते थे।