आगरालीक्स…टी-20 विश्वकप में आज भारत-अमेरिका में होगी भिड़ंत। कड़े मुकाबले की संभावना। आस्ट्रेलिया ने पावरप्ले में ही नामीबिया को रौंदा।
भारत और अमेरिका के बीच रोमांचक मुकाबले के आसार
टी-20 विश्वकप के प्लेऑफ के मैचो में आज शाम भारत और अमेरिका के बीच मुकाबला खेला जाएगा। भारतीय टीम दो मैच जीतकर नेटरन रेट के आधार पर चार अंक लेकर अंक तालिका में शीर्ष पर बनी हुई है, जबकि अमेरिका भी दो मैचों में जीत के साथ चार अंक पर है। अमेरिकी टीम में कई भारतीय मूल के खिलाड़ियों से भारत की टक्कर होगी।
आस्ट्रेलिया-नामीबिया एंटीगुआ में हुआ
दूसरी ओर ऑस्ट्रेलिया और नामीबिया के बीच खेला गया. मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने शानदार जीत दर्ज की। ये मुकाबला भारतीय समयानुसार सुबह 6 बजे से नॉर्थ साउंड, एंटीगुआ के सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम में खेला गया।
नामीबिया के 72 रन, आस्ट्रेलियाई 5.4 ओवर में जीते
मैच में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। ऑस्ट्रेलिया के सामने नामीबिया के बल्लेबाज टिक नहीं पाए. टीम ने 17 ओवर में 72 रन बनाए, फिर लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने 5.4 ओवर में 1 विकेट पर जीत अपने नाम कर ली और इस मुकाबले को 9 विकेट से जीत लिया।