आगरालीक्स…आगरा में दिव्यांग बच्चों के लिए शुरू हुई एसआर स्पोटर्स एकेडमी. निशुल्क मिलेगी ताइक्वांडो, स्केटिंग, संगीत, बैडमिंटन की ट्रेनिंग…
भोगीपुरा-शाहगंज स्थित आध्यात्म फाउंडेशन ऑफ ऑटिज्म में अब दिव्यांग बच्चे खेलकूद की भी निशुल्क ट्रेनिंग ले सकेंगे। आज संस्थान में एसआर स्पोर्ट्स एकेडमी की शुभारम्भ किया गया। जिसमें 15 वर्ष तक की आयु के दिव्यांग बच्चों को ताइक्वांडो, स्केटिंग, संगीत, बैडमिंटन की निशुल्क ट्रेनिंग दे जाएगी। एकेडमी का शुभारम्भ मुख्य अतिथि डा. राजीव गोयल, डॉ. शिवानी गोयल ने फीता काटकर व मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित किया।
कहा कि दिव्यांग बच्चों को जीवन में सफलता की सीढ़ी चढ़ने के लिए यह ट्रेनिंग सहयोगी साबित होगी। संस्थान की डॉ. रेनू तिवारी व नीरज तिवारी ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि थोड़े स् प्रयास से हम इन बच्चों के जीवन को सामान्य बच्चों की तरह एक नई दिशा और आत्मविश्वास से भर सकते हैं। ताइक्वांडों व स्केटिंग के नेशनल चैम्पियन रिदिम दिव्यांग बच्चों को ट्रेनिंग देंगे। कहा कि एकेडमी प्रारम्भ करने का उद्देश्य दिव्यांग बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ाना व एक विशेष प्रतिभा से प्रशिक्षित करना ही उद्देश्य है, जो उनके जीवन में विशेष सहयोगी होगा।
सभी दिव्यांग बच्चों के लिए ट्रेनिंग निशुल्क होगी। ट्रेनिंग का समय सुबह 6-8 बजे व शाम 5-8 बजे तक रहेगी। अतिथियों ने इस नेक कार्य के लिए शुभकामनें दीं। इस अवसर पर मुख्य रूप से डॉ. जेएस इंदौलिया, स्पीट थैरपिस्ट डॉ. अश्वनी श्रीवास्तव, डॉ. माया श्रीवास्तव, संस्थान के संरक्षक पंकज तिवारी, प्रमोद वर्मा, सतेन्द्र तिवारी आदि उपस्थित थे।