आगरालीक्स…आगरा की कॉलोनियों में लोगों ने घरों के आगे बड़ी—बड़ी रैम्प बनाकर नालियां चौक कर ली हैं. नगर निगम ने आज ऐसी 52 रैम्पों को तोड़ा है…देखें वीडियो
आगरा नगर निगम की ओर से अवैध निर्माण व अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है. इस बार नगर निगम का खास ध्यान कॉलोनियों में लोगों द्वारा अपने घरों के आगे बनाई गई बड़ी—बड़ी और पक्की रैम्प पर है. कॉलोनियों में लोगों ने घरों के आगे नालियों के ऊपर पक्की रैम्प बना ली हैं, इनके कारण सफाई न होने पर नालियां चोक हो गई हैं. नतीजा बरसात में कॉलोनियों में जलभराव होता है. ऐसे अतिक्रमण करने वाले लोगों के खिलाफ नगर निगम एक्शन में है.
अर्जुन नगर खेरिया मोड़ पर 52 रैम्पें तोड़ीं
नगर निगम के अधोहस्ताक्षरी के नेतृत्व में प्रवर्तन दल ने आज अर्जुन नगर खेरिया मोड़ पर अतिक्रमण अभियान चलाया. इस कार्रवाई में नाली व रोड पटरी पर बनी हुई लगीाग 52 पक्की रैम्पों को जेसीबी की सहायता से तोड़ा गया. अतिक्रमण के रूप् में 26500 रुपये जुर्माना भी वसूला गया.
प्लास्टिक के गिलास भी किए जब्त
नगर निगम के प्रवर्तन दल द्वारा 25 ठेल ढकेलों को हटवाते हुए 500 ग्राम प्लास्टिक के गिलास भी जब्त किए गए. इनसे 5000रुपय का जुर्माना वसूला गया. मौके पर अवर अभियन्ता पवन कुमार, एसएफआई प्रदीप गौतम तथा प्रवर्तन दल मौजूद रहा.
फुटपाथ पर सो रहे लोगों को रैन बसेरे पहुंचाया जा रहा
इसके अलावा रात के समय में फुटपाथ व सड़क पर सो रहे लोगों को रैन बसेरे में पहुंचाये जाने का भी अभियान अधोहस्ताक्षरी के नेतृत्व में संचालित किया गया. सूरसदन चौराहा, एसएन कॉलेज, आगरा कॉलेज होते हुये प्रतापपुरा चौराहा, डीएम आवास से होकर लोहामण्डी चौराहे तक 20 व्यक्तियों को लोहामण्डी शैल्टर होम में पहुंचाया गया. मौके पर प्रवर्तन दल उपस्थित रहा.