आगरालीक्स …आगरा में लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे युवक की गोली मारकर हत्या, युवक अपनी महिला मित्र के साथ जा रहा था ।
आगरा में शनिवार को बाइक सवार युवकों ने दिनदहाड़े युवक की हत्या कर दी। प्रत्यक्षदर्शियों और पुलिस की जांच में सामने आया है कि मूल रूप से गाजियाबाद का रहने वाला 40 साल का ब्रजवीर सिंह कई सालों से लिव इन रिलेशनशिप में बुंदू कटरा में किराए के मकान में युवती के साथ रह रहा था। युवती के साथ वह दोपहर में रोहता नगर के पास से जा रहा था, बाइक सवार तीन युवकों ने उसे युवती के साथ घेर लिया। ( 40 year old man in Live in relation murdered in day light in Agra )
गोली मारकर की हत्या
बाइक सवार युवकों ने ब्रजवीर को पकड़ लिया, उसके साथ मारपीट करने के बाद सिर में गोली मार दी। ब्रजवीर गिर गया और खून बहने लगा। स्थानीय लोगों के शोर मचाने पर बाइक सवार युवक भाग गए। युवती भी वहां से भाग गईं। एसीपी पूनम सिरोही का कहना है कि ब्रजवीर के परिजनों से संपर्क किया गया है वे गाजियाबाद में रहते हैं और उनका ब्रजवीर से काफी समय से कोई संपर्क नहीं था।