आगरालीक्स…आगरा में महिला को पहले नकली नोटों की गड्डी थमाई, फिर रुमाल सुंघाया. होश आने से पहले सोने के कुंडल लूटकर भाग गए टप्पेबाज..
आगरा में टप्पेबाजों ने एक महिला को अपना शिकार बना लिया. चंद्रावती पतनी दधिराम थाना फतेहाबाद के वरना में रहती हैं. आज दोपहर को वह दशहरा के लिए कस्बे में खरीदारी करने आई थी. आंबेडकर चौक पर दो पैदल चल रहे युवक उसके पास आए और बोले कि माताजी हमारे पास नोटों की गड्डी है, आप इसे ले लो.
महिला ने बताया कि इससे पहले कि वो कुछ समझ पातीं युवकों ने उन्हें काले कपड़े में नकली नोटों की गड्डी थमा दी और बाद में एक रुमाल सुंघा दिया. इसके बाद महिला को पता नहीं चला. होश आया तो महिला के दोनों कानों के सोने के कुंडला गायब थे. महिला ने थाना फतेहाबाद में घटना की जानकारी दी है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.