आगरालीक्स…आगरा में ये तो गजब हो गया…जेल में थे घरवाले, थाने में थी चाबी. घर से नकदी और ज्वैलरी हो गए चोरी…पढ़ें पूरा मामला
आगरा में एक गजब घटना सामने आई है. हत्या के आरोप में घरवाले जेल में थे और घर की चाबी थाने में थी. लेकिन इसके चोरों ने घर के अंदर से नकदी और ज्वैलरी चोरी कर ले गए. परिवार की एक महिला की जमानत पर आने पर घटना की जानकारी हुई. पुलिस आयुक्त की शिकायत पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है.
कुत्ते के चक्कर में की थी पीट—पीट कर हत्या
मामला थाना न्यू आगरा के नगला हवेली का है. 31 मार्च की रात को यहां कुत्ते को बांधने के दौरान हुए विवाद में निजी वाहन चालक जैकी बघेल नाम के युवक की पीट—पीट कर हत्या कर दी गई थी. इस मामले में एक ही परिवार के अनिल, राकेश, अंशु, भावना, गौरी, सुमन और रेखा के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था. पुलिस ने राकेश और अनिल के मकान में ताला लगा दिया था और चाबी इसकी थाने में रख ली थी. सभी आरोपी जेल में बंद थे.
जमानत पर आई महिला तो चारी की हुई जानकारी
ढाई महीने बाद परिवार की एक महिला रेखा की जमानत हो गई. रेखा ने बताया कि वो पुलिसकर्मियों के साथ अपने मकान पर पहुंची. दरवाजा खोल कर अंदर आई तो सारे कमरों के दरवाजे टूटे हुए थे. अलमारी से सोने का हार, छह अंगूठी, चेन, दो मंगलसूत्र, झुमकी, टॉप्स, चार बाली, चार चूड़ियां, चांदी का सामान, घर का सामान और 1.58 लाख की नकदी गायब थी. पीड़ित महिला ने पुलिस आयुक्त से शिकायत की और उनके निर्देश पर थाना न्यू आगरा पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया और जांच शुरू कर दी है.