Tuesday , 21 April 2026
Home आगरा Agra News: Five sports talents from Agra along with two startup entrepreneurs received ‘Nihal’ Memorial Award…#agranews
आगरासिटी लाइव

Agra News: Five sports talents from Agra along with two startup entrepreneurs received ‘Nihal’ Memorial Award…#agranews

192

आगरालीक्स…आगरा के की पाँच खेल प्रतिभाओं संग दो स्टार्टअप्स उद्यमियों को मिला ‘निहाल’ स्मृति सम्मान, पांच गरीब मेधावी छात्राओं को मिली स्कॉलरशिप. पूर्व सांसद निहाल सिंह जैन की प्रथम पुण्यतिथि पर हुआ ‘निहाल’ स्मृति समारोह

आज तक रोशन हैं तेरी याद से सारे कमरे। अब भी देता है उजाला तेरा साया हमको.. इन पंक्तियों के साथ पूर्व सांसद- समाजसेवी निहाल सिंह जैन की यादों ने आगरा वासियों को भावुक कर दिया। गुरुवार शाम प्रतापपुरा चौराहा स्थित होटल रमाना ग्रैंड में निहाल सिंह फाउंडेशन द्वारा प्रथम पुण्यतिथि पर आयोजित निहाल स्मृति दिवस समारोह में शिक्षक एवं इतिहासविद् शैलेंद्र सिंह नरवार द्वारा प्रस्तुत निहाल सिंह जैन के जीवन पर आधारित डॉक्यूमेंट्री देखकर सभागार में उपस्थित लोगों की आँखें नम हो गईं।

इससे पूर्व समारोह-अध्यक्ष राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन और मुख्य अतिथि दिल्ली के पूर्व सांसद व वरिष्ठ कांग्रेस नेता जेपी अग्रवाल ने निहाल सिंह जैन के चित्र पर माल्यार्पण कर समारोह का शुभारंभ किया। उनके साथ विशिष्ट अतिथि जेएस फौजदार, श्रीमती मंजू बापना (भोपाल), स्वर्गीय निहाल सिंह जैन की धर्मपत्नी श्रीमती नीलम बोहरा, श्रीमती शोभना बोहरा, निहाल सिंह फाउंडेशन के अध्यक्ष राजाखेड़ा के विधायक रोहित बोहरा व संरक्षक शशि शिरोमणि भी मौजूद रहे। इस दौरान श्रीमती प्रतिभा तलेगांवकर एवं उनकी टीम द्वारा वैष्णवजन भजन की सुमधुर प्रस्तुति ने समां बांध दिया।

औलाद पंछी है तो बाप खुला आसमां..
उपाध्यक्ष मनोज जैन बोहरा ने स्वागत भाषण दिया और अपने पिता को नमन करते हुए कहा कि औलाद पंछी है तो बाप खुला आसमां है। बाप वो शख्स है जो अपना आराम हराम करके अपनी औलाद के आराम कमाने के लिए घर से बाहर निकल जाता है।

इन्हें मिला ‘निहाल’ स्मृति सम्मान
मंचस्थ अतिथियों ने आगरा के पहले टेस्ट क्रिकेटर ध्रुव जुरैल, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर एवं कोच हेमलता काला, अर्जुन अवार्डी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर पूनम यादव, क्रिकेट कोच परवेंद्र यादव और क्रिकेट प्रतियोगिताओं के शानदार आयोजक एवं चयन कर्ता बलदेव भटनागर को निहाल स्मृति खेल प्रतिभा सम्मान प्रदान किया। वहीं राष्ट्रीय स्तर के प्रकाशन समूह ओसवाल बुक्स के सीईओ प्रशांत जैन और महिला परिधानों की इनरवियर के क्षेत्र में आकार इंटीमेट्स प्राइवेट लिमिटेड द्वारा आगरा का नाम रोशन करने वाली बहनें आयुषी-अनुष्का अग्रवाल को निहाल स्मृति स्टार्टअप्स उद्यमी सम्मान प्रदान किया गया। साथ ही, पाँच गरीब-मेधावी छात्राओं को स्कॉलरशिप भी प्रदान की गई।

सादगी, सरलता और बेदाग छवि..
इस दौरान निहाल सिंह जी की स्मृतियों को साझा करते हुए मंचस्थ अतिथियों और कृतज्ञ शहरवासियों ने कहा कि पूर्व सांसद निहाल सिंह जैन ने आगरा के विकास में महती भूमिका निभाई। वह जन समस्याओं के निराकरण हेतु सदैव तत्पर रहते थे। विपक्षी भी उनकी सादगी, सरलता और बेदाग छवि का लोहा मानते थे। विचार व्यक्त करने वालों में डॉ. मधुरिमा शर्मा, राम टंडन, डॉ. एसके अरेलिया प्रमुख रूप से शामिल रहे।

ये भी रहे शामिल..
फाउंडेशन के उपाध्यक्ष मोहित बोहरा (दीपू भाई) ने सभी का आभार व्यक्त किया। सामाजिक कार्यकर्ता हरीश चिमटी ने प्रभावी संचालन किया। संजय कालरा, पराग गौतम, सौरभ अग्रवाल, राजीव अग्रवाल, राहुल अग्रवाल, आईडी श्रीवास्तव, बासु जैसवाल, अंबा प्रसाद गर्ग, हिमांशु जैन, प्रवीन शर्मा, अजीत जैन बोहरा, अनुराग चतुर्वेदी, मनोज शर्मा, भूपेंद्र बोहरा, रजत बोहरा, रामनारायण शर्मा, शिवांगी भंसाली, निधि बोहरा, संगीता जैन, रति उपाध्याय, पीसी नरवार और नंदलाल भारती ने अतिथियों के स्वागत सहित सभी व्यवस्थाएँ सँभालीं।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra Live News: A car lost control and collided with an auto-rickshaw, woman died

आगरालीक्स…दर्दनाक, आगरा में तेज रफ्तार कार का पहिया निकला, कार अनियंत्रित होकर...

आगरा

Agra Live News: Activity on “Presentation on Punjab” held at Bachpan and Academic Heights Public School, Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के बचपन और एकेडेमिक हाइट्स पब्लिक स्कूल में हुई “प्रेजेंटेशन ऑन...

आगरा

Agra Live News: Lord Jagannatha adorned with sandalwood print on Akshaya Tritiya in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में अक्षय तृतिया पर चंदन छापे की पोशाक से श्रंगारित हुए...

आगरा

Agra Live News: ‘Women Power Worship’ held at SN, Agra..#agranews

आगरालीक्स…आगरा के एसएन में हुआ ‘नारी शक्ति वंदन’. प्राचार्य ने कहा—मेडिकल कॉलेज...

error: Content is protected !!