आगरालीक्स…सांसद हेमामालिनी, मंत्री बेबीरानी मौर्य संग मंडलायुक्त रितु माहेश्वरी और अधिकारियों ने किया योग. देखें फोटोज
स्व. मोहन पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम गणेशरा में भव्य दशम अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम आयोजित हुआ जिसमें मंत्री महिला कल्याण, बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार बेबीरानी मौर्य, सांसद हेमा मालिनी, विधायक बल्देव पूरन प्रकाश, मंडलायुक्त रितु माहेश्वरी, जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह, नगर आयुक्त शशांक चौधरी, मुख्य विकास अधिकारी मनीष मीना मौजूद रहे। दशम अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर कार्यक्रम में जनपदवासियों ने बढ़ चढ़ कर प्रतिभाग किया। सभी ने उत्साह एवं उमंग के साथ योगाभ्यास किया। गणेशरा स्टेडियम में लगभग 2000 से अधिक लोगों की मौजूदगी में योगाभ्यास का शानदार कार्यक्रम किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान धनवंतरी की पूजा अर्चना कर किया गया। दीप प्रज्ज्वलन के उपरांत योगाभ्यास सत्र का आयोजन आयुष विभाग के योग प्रशिक्षक सौरभ सिंह, सन्नो शुक्ला एवं वीरेंद्र सिंह द्वारा किया गया। योग सत्र समापन के बाद मुख्य एवं विशिष्ट अतिथि का स्वागत सम्मान, भविष्य में पर्यावरण सुरक्षा की प्रेरणा से ओत प्रोत नन्हा पौधा भेंट कर किया गया।
सभी ने मंच से जनपद वासियों को योग दिवस की शुभकामनाएं देते हुए योग को अपने जीवन में स्वयं एवं समाज को स्वस्थ्य बनाने की प्रेरणा दी। मंडलायुक्त ने स्वस्थ्य जीवन जीने हेतु सभी से योग को नियमित दिनचर्या में जोड़ने की अपील की। जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह ने सभी जनपदवासियों का योग दिवस के आयोजन में भारी संख्या पर उपस्थित होने पर आभार प्रकट किया। साथ ही कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए आयुर्वेद अधिकारी डॉ गोपाल सिंह एवं योगा नोडल अधिकारी डॉ अविनाश तिवारी को बधाई दी। आयुष विभाग से वरिष्ठ चिकित्साधिकारी डॉ दिगंबर, डॉ अमृत, डॉ यादवेन्द्र, डॉ अमित, डॉ प्रतिज्ञा आदि समस्त स्टाफ़ उपस्थित रहा। कार्यक्रम का संचालन डॉ नेहा कुमारी के द्वारा किया गया।
