आगरालीक्स…आगरा में नदी से पानी पी रही महिला को मगरमच्छ ने खींचा. मौत…
आगरा की चंबल नदी में आज एक महिला को मगरमच्छ ने अपना शिकार बना लिया. महिला नदी में पानी पी रही थी कि तभी अचानक आए मगरमच्छ ने झपट्टा मारकर उसे नदी में खींच लिया. लोगों ने देखा. उनके शोर मचाने पर मगरमच्छ ने किसी तरह महिला को छोड़ तो दिया लेकिन पैर और हाथ में गहरे घाव आने से महिला की मौत हो गई. महिला मध्य प्रदेश के पोरा स्थित महुआ गांव की रहने वाली थी.