आगरालीक्स…आगरा में स्टार नैक्स्ट बैजन्ती क्रिकेट अकादमी का समर कैम्प का शानदार समापन
21 मई से स्टार नेक्स्ट बैजन्ती क्रिकेट अकादमी वायु विहार रोड में चल रहे समर कैंप का शुक्रवार 21 जून 2024 को समापन हुआ। इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा नेता महानगर मंत्री भुवन भूषण शर्मा , डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के पूर्व संयुक्त सचिव तपेश शर्मा, सुमित शर्मा राम राजपूत बृजेश राजपूत एवं नरेंद्र पाराशर उपस्थित रहे।
अतिथियों ने खिलाड़ियों को आगरा की दीप्ति शर्मा, पूनम यादव, ध्रुव जुरैल जैसे खिलाड़ियों के उदाहरण देकर सभी को कठिन परिश्रम करते हुए आगे बढ़ने का रास्ता बताया। कैंप के समापन के दौरान खिलाड़ीयो के साथ उनके माता-पिता भी काफी उत्साहित दिखे। सभी बच्चों को सर्टिफिकेट और मेडल देकर प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम का संचालन स्टार नेक्स्ट बैजन्ती अकादमी के मुख्य कोच सुमित शर्मा एवं राम राजपूत ने किया।