आगरालीक्स…आगरा में नेट रद्द होने पर एबीवीपी ने किया प्रदर्शन तो समाजवादी छात्रों ने की शिक्षामंत्री के इस्तीफे की मांग
नीट यूजी परीक्षा में गड़बड़ी और यूजी नेट परीक्षा रद्द होने से पूरे देश में व्यापक प्रदर्शन किए जा रहे हैं. आगरा में इसको लेकर छात्र संगठनों द्वारा विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं. इसमें अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद भी शामिल हो गया है. अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद आगरा महानगर द्वारा नेट यूजी परीक्षाओं में हुई धांधली के विरोध में प्रदर्शन खंदारी चौराहे से विश्व विद्यालय गेट तक किया गया कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) के खिलाफ जमकर नारेबाजी की.

प्रांत निजी विश्व विद्यालय कार्य संयोजक कर्मवीर बघेल ने कहा कि, परीक्षाओं में पारदर्शिता से किसी प्रकार का समझौता नहीं होना चाहिए. पेपर लीक की समस्या गंभीर हो गई है. एबीवीपी ने पेपर लीक की अलग-अलग घटनाओं के विरोध में लगातार जमीन पर आंदोलन करके कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए पेपर लीक की समस्या के स्थायी निदान के लिए आवाज उठाई है. एबीवीपी, नीट-यूजी परीक्षा की भी सीबाआइ जांच की मांग करती है. प्रदर्शन में महानगर संगठन मंत्री नीरज गोस्वामी, मधुराज चौहान ,देव कटारा, प्रियांशु सिसोदिया, अभय,दीपक शर्मा, अमन पाण्डेय,दक्ष पुंडीर,सहित महानगर के कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

वहीं समाजवादी लोहिया वाहिनी ने भी प्रदर्शन किया. उन्होंने NEET व UGCNET पेपर लीक की परीक्षा दोबारा कराये जाने एवं पेपर लीक को रोकने में नाकाम रहे शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफा की मांग की. लोहिया वाहिनी ने इस संबंध में राष्ट्रपति के नाम ज़िलाधिकारी कार्यालय आगरा पर ज्ञापन दिया. इसमें राहुल चौधरी (पूर्व पार्षद) प्रदेश उपाध्यक्ष, कादिर कुरैशी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष छात्र सभा, चिराग़ तोमर महानगर अध्यक्ष लोहिया वाहिनी , एड.आफताब कुरैशी महानगर सचिव सपा, बबलू जाटव, राशिद मेव, विपिन यादव, शैंकी श्रोतिया, मोहम्मद सलमान, प्रमोद चौहान, साजिद मलिक, राहुल राज, हासिम मलिक, अरबाज़ ख़ान, जीतू यादव, सरीफ़ उस्मानी, हर्ष कुलश्रेष्ठ, फ़रान ख़ान, सचिन यादव, छोटे आदि समाजवादी कार्यकर्ता मौजूद रहे.