लखनऊलीक्स…यूपी के कई आईपीएस अफसरों के तबादले। लखनऊ, प्रयागराज के कमिश्नर बदले।
अमरेंद्र लखनऊ और तरुण प्रयागराज के नये पुलिस कमिश्नर
यूपी में आज कई पुलिस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। अमरेंद्र कुमार सैंगर लखनऊ के नये कमिश्नर होंगे, जबकि तरुण गाबा को प्रयागराज का पुलिस कमिश्नर बनाया गया है। राजेश द्विदेदी कुंभ प्रयागराज के एसपी होंगे। एसपी शिराडकर अपर पुलिस महानिदेशक लखनऊ बनाए गए हैं।
इन आईपीएस अधिकारियों के भी तबादले
इसके अलावा रमित शर्मा अपर पुलिस महानिदेशक बरेली जोन, प्रेमचंद्र मीणा एडीजी पुलिस आवास लखनऊ, विनोद कुमार सिंह एडीजी साइबर क्राइम, प्रशांत कुमार द्वितीय आईजी जोन लखनऊ, प्रकाश डी अपर पुलिस महानिदेशक रेलवे बनाए गए हैं। नारायण सिंह एडीजी पीटीसी नियुक्त किए गए हैं।