आगरालीक्स …आगरा में युवक का साला एक युवती को अपने साथ ले गया, पुलिस ने युवक को कई दिन थाने में रखा, परेशान होकर युवक ने सुसाइड कर ली। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
आगरा के बरहन के रुपधनू गांव के रहने वाले संजय की सादाबाद में ससुराल है, उनका साला एक युवती को अपने साथ ले गया था। शनिवार सुबह संजय का शव गांव में पेड़ पर लटका मिला। संजय के परिजनों का आरोप है कि युवती की बरामदगी के लिए सादाबाद पुलिस पकड़ कर ले गई थी। तीन दिन थाने में रखा, प्रताड़ित किया।
परिजनों ने नहीं उतरने दिया शव
पेड़ पर युवक का शव लटका मिलने के बाद पुलिस अधिकारी पहुंच गए। परिजनों ने सादाबाद पुलिस पर कार्रवाई ना होने तक शव उतारने से इन्कार कर दिया। विधायक धर्मपाल भी पहुंच गए, पुलिस अधिकारियों के कार्रवाई के आश्वासन के बाद शव उतारा गया।