Tuesday , 21 July 2026
Home आगरा Agra News: Muhurat shot of the film ‘Dhruva Tara’ being made on Brajbhoomi was filmed…#agranews
आगरासिटी लाइव

Agra News: Muhurat shot of the film ‘Dhruva Tara’ being made on Brajbhoomi was filmed…#agranews

271

आगरालीक्स…ब्रजभूमि पर बन रही फिल्म ‘ध्रुव तारा’. प्रेम, त्याग और साहस के पहलुओं पर आधारित होगी फिल्म. मुहूर्त शार्ट फिल्माया गया

ब्रजभाषा के सिनेमाई इतिहास में एक और अध्याय जोड़ने की तैयारी हो चुकी है। सीआर फिल्म्स के बैनर तले बन रही फिल्म ध्रुव तारा का शुक्रवार को होटल ड्यूक पैलेस में मुहूर्त हुआ। बॉलीवुड के चर्चित फिल्म निर्माता एवं निर्देशकों में शुमार अजय राम की नई फिल्म ‘ध्रुव तारा’ का मुहुर्त शॉट सेंट एंड्रयूज ग्रुप ऑफ़ इंस्टीटूशन के एमडी गिरधर शर्मा द्वारा श्री गणेश भगवान के समक्ष नारियल फोड़ने के बाद फिल्माया गया. इस मौके पर विशिष्ट अतिथि अरहम ग्रुप के निदेशक मोहित जैन, इंक्रेडिबल इंडिया फाउंडेशन के महासचिव अजय शर्मा एवं कन्वीनर बृजेश शर्मा और महेश धाकड़ मौजूद रहे.

निर्माता निर्देशक अजय राम ने बताया कि फिल्म ध्रुव तारा के एक बेहद रोमांचक कहानी है, जिसमें प्रेम, त्याग और साहस के पहलुओं अनूठे तरीके से रुपहले पर्दे पर फिल्माया जाएगा. फिल्म की कहानी ब्रज की पृष्ठभूमि पर आधारित है, जिसमें क्षेत्रीय दर्शकों को एक अनूठा अनुभव मिलेगा. फिल्म की कहानी मुकेश पंडित द्वारा लिखी गई है. गीतकार जमीन अहमद ने इसके गानों के बोल लिखे हैं एवं संगीत दानिश अली द्वारा दिया गया है.

फिल्म के महुर्त के अवसर पर मौजूद मुख्य अतिथि गिरधर शर्मा ने पहले दृश्य का निर्देशन किया उसके बाद मौजूद विशिष्ट अतिथि मोहित जैन द्वारा क्लैप दिखाकर शार्ट फिल्माया गया. ज्ञात हो फिल्म के सभी कलाकार ब्रजभूमि के हैं और फिल्म का पहला टीज़र भी जल्द दर्शकों को देखने को मिलेगा। इस दौरान अविनाश वर्मा, अरुण प्रताप सिंह, बुलबुल और नवल बाबा मौजूद रहे विशेष रूप से मौजूद रहे।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra News: Another road caved in in Agra; a deep pit formed in the middle of the road…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में एक और सड़क धंसी. बीच सड़क पर बन गया गहरा...

आगरा

Agra: CDO inspects Kiraoli Stadium; show-cause notice issued to District Youth Welfare Officer over negligence…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के किरावली स्टेडियम में झाड़ियाँ, लम्बी घास-फूस तथा पानी भरा हुआ...

आगरा

Agra Weather: Clouds, light drizzle, and then rain changed the weather in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में बादल, बूंदाबांदी और फिर बारिश ने बदला मौसम…अभी तीन दिन...

आगरा

Mudiya Purnima Mela 2026: 250 buses will travel from Agra to Mathura. 100 buses will be kept in reserve

आगरालीक्स…मूडिया पूर्णिमा मेला 23 जुलाई से हो रहा शुरू. आगरा से 250...

error: Content is protected !!