आगरालीक्स…आगरा के राजा की मंडी स्टेशन से नोटों से भरे दो बैग मिले. बैगों में भरी हुई थीं 500—500 के नोटों की गड्डियां. मशीन से गिने जा रहे नोट
आगरा के राजा की मंडी स्टेशन पर जीआरपी और आरपीएफ ने दो युवकों के पास से नोटों से भरे दो बैग पकड़े हैं. बैग में करीब एक करोड़ रुपये हैं. इन बैगों में 500—500 के नोटों की गड्डियां रखी हुई थीं. बैग में करीब एक करोड़ रुपये होने की बात कही जा रही है. कैश इतनी बड़ी मात्रा में है कि गिनने के लिए मशीन लगाई गई है. सूचना पर इनकम टैक्स के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए हैं.
राजा की मंडी रेलवे स्टेशन पर शनिवार शाम को जीआरपी और आरपीएफ ने चेकिंग में दो लोगों को पकड़ा है. इनके पास से दो बैग थे. जब इनको खोलकर देखा गया तो इसमें 500—500 के नोटों की गड्डियां थीं. दोनों युवक नोटों के बारे में कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए. उन्होंने बताया कि नोटों को लेकर दिल्ली जा रहे थे. जीआरपी ने पुलिस और इनकम टैक्स को इसकी जानकारी दी. दोनों युवकों को कैश के सथ जीआरपी कैंट थान लाया गया है. यहां पर अधिकारियों की मौजूदगी में नोटों की गिनती की गई. नोट गिनने के लिए मशीन मंगाई गई. नोटों की गिनती की जा रही है. माना जा रहा है कि रकम करीब एक करोड़ रुपये से ज्यादा हो सकती है. अभी तक 66 लाख रुपयों की गिनती हो चुकी है.