आगरालीक्स…आगरा में कपड़े के दुकान में लगी आग. लाखों का माल जलकर हुआ राख
कस्बे में आज सुबह इन्वर्टर की बैटरी फटने से कपड़ा शोरूम में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर पूरे शोरूम को अपनी आगोश में ले लिया। इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड़ की गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
आग से लाखों रुपये का नुकसान बताया जा रहा है। कस्बा फतेहाबाद के जमुना गली में शिवम गारमेंट्स की दुकान में भीषण आग लग गई। हादसा सुबह-सुबह हुआ। बताया गया है कि शोरूम में रखी इन्वेर्टर की बैटरी फट गई। इसके बाद तेज धमाका हुआ और आग तेजी से फैल गई। आग में लाखों रुपये का माल जालकर खाख हो गया।