आगरालीक्स…आगरा में उमस ने किया बेहाल, बादल तो छाए लेकिन बारिश नहीं हुई. पर पांच दिन तक झमाझम बारिश की संभावना
आगरा में दो दिन से बारिश न होने के कारण उमस बढ़ गई है. उमस के कारण लोग गर्मी से बेहाल हैं और बारिश होने का इंतजार कर रहे हैं. कल की तरह आज भी आसमान में बादल तो छाए लेकिन बारिश नहीं हुई. दिन में धूप भी निकली. ऐसे में उमसभरी गर्मी और ज्यादा बढ़ गई.
आईएमडी के अनुसार सोमवार को आगरा का अधिकतम तापमान 36.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सामान्य से करीब 3 डिग्री सेल्सियस कम है. न्यूनतम तापमान 27.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
आईएमडी के अनुसार आगरा में भारी बारिश के आसार हैं. 5 जुलाई तक आगरा में झमाझम बारिश हो सकती है. इसके कारण न्यूनतम और अधिकतम तापमान में भी कमी आएगी और लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी.
Maximum Temp(oC) (Recorded. on 01/07/24) 36.5
Departure from Normal(oC) -2.9
Minimum Temp (oC) (Recorded. on 01/07/24) 27.7
Departure from Normal(oC) 0.7