आगरालीक्स…आगरा में साली को उठा कर ले गया जीजा. छोड़ने के लिए रख दी ये शर्त…परिवार परेशान
आगरा में एक 15 साल की लड़की के अपहरण का आरोप उसके जीजा पर परिवार के लोगों ने लगाया है. परिजनों का आरोप है कि भगवान टाकीज से लड़की को उसका जीजा किडनैप करके ले गया है और छोड़ने के बदले में एक लाख रुपये मांग रहा है. रुपये न देने पर जान से मारने की धमकी दे रहा है. ऐसे में परिजनों ने थाना न्यू आगरा में केस दर्ज कराया है. पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है.
ये है आरोप
किशोरी का परिवार नाई की मंडी इलाके में रहता है. पिता मजदूरी करते हैं. उन्होंने पुलिस को बताया कि 15 वर्षीय बेटी कबाड़ बीनने का काम करती है. 23 जून को वह सात साल की नातिन के साथ भगवान टॉकीज पर थी. वहां दामाद मुकेश निवासी पलवल हरियाणा भी पहुंच गया. उसका भाई भी साथ में था. वह बेटी को अपने साथ ले गया और नातिर को वहीं छोड़ गया. नातिन ने इसकी जानकारी घर आकर दी. परिजनों का आरोप है कि दामाद उनकी बेटी को छोड़ने की एवज एक लाख रुपये मांग रहा है. थाना न्यू आगरा प्रभारी का कहना है कि आरोपी किशोरी का जीजा है. उसकी तलाश की जा रही है.