आगरालीक्स…आगरा की चिपचिपी गर्मी में जब बड़े—बड़े फेल, तब काम आ रहे 600एमएल वाले पोर्टेबल कूलर, घरों ही नहीं दुकानों में भी दे रहे राहत, जानें कहां मिल रहे और क्या है कीमत, वीडियो
आगरा में अब चिपचिपी गर्मी की शुरूआत हो गई है। बारिश के बाद राहत है लेकिन कभी भी उमस बढ़ जाती है। इससे घरों और दुकानों के अंदर चिपचिपाहट महसूस होती है। ऐसी स्थिति में एसी से ही काम चलता है लेकिन हर कोई एसी एफॉर्ड नहीं कर पाता। जबकि कूलर फेल हो जाते हैं। मगर इस बार बाजार में मौजूद पोर्टेबल मिनी कूलर राहत लेकर आए हैं। यह सस्ते होने के साथ ही चिपिचिपी गर्मी से राहत दिलाने में कारगर साबित हो रहे हैं। कारण है कि इन्हें शरीर के काफी करीब, टेबल के ऊपर रखा जाता है या अपने साथ कहीं लेकर भी जा सकते हैं। इस मिनी एयर कूलर को आप किचन, रूम, शॉप और ऑफिस में आराम से यूज कर सकते हैं। इसमें कूलिंग के लिए 3 स्पीड मिलती है।
आगरा में संजय प्लेस, शाह मार्केट व अन्य स्थानों के साथ ही एमेजॉन और दूसरी आॅनलाइन शॉपिंग वेबसाइट्स पर मिल रहे इस 800 से लेकर 2000 रूपये तक की कीमत में खरीदा जा रहा है। बेहद सस्ता यह कूलर फैन 5 स्प्रे डिजाइन के साथ आता है। इसमें 600 एमएल का वाटर टैंक है और 2—6 घंटे तक ठंडी हवा के साथ पानी की बौछारें फेंक सकता है। खुशबूदार माहौल के लिए इसमें एरॉमा आॅयल डाल सकते हैं। इस मिनी कूलर में 3 विंड स्पीड लो—मीडियम और हाई की कैटेगिरी में मिलती है। इसके अलावा टाइमर सेट के लिए आॅप्शन दिए गए हैं। खास बात यह है कि इसे यूएसबी पोर्ट वाले किसी भी डिवाइस से कनेक्ट कर सकते हैं। इसके अलावा यह चार्जेबल भी है। शोर बिलकुल भी नहीं करता है।