आगरालीक्स…आगरा के 11 बच्चों का यूपी लेवल स्वीमिंग चैम्पियनशिप में हुआ चयन. विभिन्न स्कूलों के 50 बच्चों ने स्वीमिंग कॉम्पटीशन में बच्चों ने दिखाया टैलेंट
आगरा के बल्केश्वर स्थित राधे क्लब के तरणताल में आज जिला स्तरीय तैराकी ट्रायल का आयोजन किया गया. उद्घाटन क्लब के राधे मोहन गुप्ता ने किया. इस ट्रायल में विभिन्न स्कूलों के 50 खिलाड़ियों ने भाग लिया. तैराकों ने तैराकी ट्रायल में अपनी ग्रुप के इवेंट फ्री स्टाइल, बैकस्ट्रोक, बेस्ट स्ट्रोक, एवं बटरफ्लाई में खूब दमखम दिखाया.
ट्रायल में इन बच्चों का हुआ चयन
ग्रुप 1- बालक वर्ग -अभिषेक कुमार, तोशान गुप्ता।
ग्रुप 1 -बालिका वर्ग- मनिका जैन
ग्रुप 2 -बालक वर्ग -अग्रित गुप्ता, स्वास्तिक विशाल
ग्रुप 2 -बालिका वर्ग- मिशिका लवानिया, मनिका गुप्ता
ग्रुप 3 -बालक वर्ग -चित्राक्ष जैन, अग्रिम अग्रवाल
ग्रुप -3 बालिका वर्ग -सौम्या गुप्ता, सांवि यादव ।
स्टेट लेवल तैराकी कॉम्पटीशनल में लेंगे भाग
चयनित खिलाड़ी प्रदेश स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता जो कि 13 जुलाई से 16 जुलाई 2024 को लखनऊ में आयोजित होगी, प्रतिभा करेंगे. ट्रायल में निर्णायकों की भूमिका मनीष सिंह ,अमर अवस्थी, आशीष कुशवाह, अनुराग धनगर ने निभाई. ट्रायल का संचालन आगरा जिला तैराकी संघ संयुक्त सचिव राजेश गुप्ता द्वारा किया गया. चयनित खिलाड़ियों को जिला तेराकी संघ के अध्यक्ष राहुल पालीवाल एवं सचिव उमेश शर्मा ने बधाई दी.