आगरालीक्स…आगरा की दो फर्मों सहित 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज. मथुरा में भरभराकर गिरी पानी की टंकी का निर्माण इन्होंने ही कराया था. दो लोगों की हुई है मौत…अधिकारियों पर भी कार्रवाई
मथुरा के कृष्ण विहार में हुई पानी टंकी हादसे को मुख्यमंत्री और नगर विकास मंत्री द्वारा गंभीरता से लिया गया है. इस घटना में दोष्ज्ञी अधिकारियों व अनुबंधित फर्मों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दि एगए हैं. इस क्रम में उत्तर प्रदेश जल निगम द्वारा आगरा की दो फर्म मे. एसएम कान्स्ट्रक्शन 109 अदन बाग दयाल बाग और मे. बनवारी 230 महर्षिपुरम तथा अलमोड़ा उत्तराखंड की मे. त्रिलोक सिंह रावत फार्म एंव अन्य कर्मियों के खिलाफ मथुरा कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराय गया है.
इन अधिकारियों पर भी गिरी गाज
इस योजना में तैनात सहायक अभियंता ललित मोहन, जूनियर इंजीनियर शोभित कुमार, जूनियर इंजीनियर बीरेंद्र पाल, जूनियर इंजीनियर रविन्द्र प्रताप सिंह को निलंबित कर जांच के आदेश दिए गए हैं. वहीं तत्कालीन सहायक अभियंता दिव्यांशु कुमार सिंह के खिलाफ भी अनुशासनिक जांच संस्थित की गई है. इनके अलावा अधिशासी अभियंता महराज सिंह, अधिशासी अभियंता कुमकुम गंगवार, अधिशासी अभियंता दयानन्द शर्मा, तत्कालीन सहायक अभियंता राम प्रकाश यादव पर तत्काल नियमानुसार कार्यवाही करने के लिए जल निगम ग्रामीण के प्रबंध निदेशक को संदर्भित किया गया है.
घटना में दो महिलाओं की हुई मौत
मथुरा के कृष्ण विहार कॉलोनी में गंगाजल परियोजना के तहत लगाई गई पानी की टंकी रविवार शाम को भरभराकर गिर गई. इससे पूरी कॉलोनी में लोगों के घरों में पानी भर गया तथा टंकी के मलबे के नीचे कई लोग दब गए. घटना में दो महिलाओं की मौत हो गई और कई लोग घायल हुए हैं. सूचना पर डीएम और एसएसपी भी मौके पर पहुंच गए थे. देर रात तक सेना द्वारा मलबा हटाने का काम किया जा रहा था.