आगरालीक्स…आगरा में 20 एमएम हुई बारिश. दोपहर बाद निकली धूप. उमस से फिर भी राहत नहीं. जानें आज कितना रहा तापमान
आगरा में बुधवार देर शाम से हुई बारिश रात को रिमझिम के रूप में सुबह तक बरसती रही. आज सुबह भी घने काले बादल छाए लेकिन दोपहर बाद धूप निकली. आईएमडी के अनुसार आज सुबह 8 बजे तक आगरा में 20 एमएम बारिश हुई है. हालांकि उमस से अभी भी राहत नहीं है.
मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को आगरा का अधिकतम तापमान 30.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सामान्य से 8.7 डिग्री सेल्सियस कम है. वहीं न्यूनतम तापमान 26.3 डिग्री सेल्सियस रहा. आईएमडी के अनुसार आगरा के झमाझम बारिश के आसार बरकरार हैं.
Maximum Temp(oC) (Recorded. on 04/07/24) 30.7
Departure from Normal(oC) -8.7
Minimum Temp (oC) (Recorded. on 04/07/24) 26.3
Departure from Normal(oC) -1.0