आगरालीक्स…आगरा में 28 देशों की विश्व सुंदरियों ने किया ताजमहल का दीदार. पर्यटक भी ताजमहल को छोड़ इन्हें देखने लगे. देखें फोटोज
आगरा में आज गुरुवार को 28 देशों की विश्व सुंदरियों ने ताजमहल का दीदार किया. ताजमहल को दीदार करने वाली ये सुंदरियां मिस टीन इंटरनेशनल 2024 की प्रतिभागी हैं. इस साल भारत में यह सौंदर्य प्रतियोगिता हो रही है जिसमें 30 देशों की प्रतिभागी ताज के लिए प्रतिस्पर्धा कर रही हैं.

ताजमहल पहुंचने के बाद ये सभी सुंदरियां ताज की खूबसूरती में खो गईं. ताज की पच्चीकारी को जानने में इनकी खासी दिलचस्पी रही. उन्होंने ताजमहल का इतिहास भी जाना. सुरक्षा को देखते हुए जवान भी मौजूद रहे. हालांकि इन विश्व सुंदरियों को देखने के लिए लोगों की भीड़ लगी रही. इनके साथ सेल्फी लेने के लिए लोगों में होड़ मची रही.