Wednesday , 22 July 2026
Home आगरा Agra News: DM monitored health systems in Agra…#agranews
आगरा

Agra News: DM monitored health systems in Agra…#agranews

280

आगरालीक्स…आगरा में डीएम ने की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की मॉनिटरिंग. ओपीडी में आने वाले हर मरीज की बनेगी आभा आईडी…दिए ये निर्देश

जिलाधिकारी भानु चंद्र गोस्वामी की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति शहरी व ग्रामीण की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने निष्क्रिय आशाओं की रिपोर्ट तलब की जिसमें बताया गया कि शहरी क्षेत्र में 02 निष्क्रिय आशा को चिह्नित किया गया है,जिन्हें नोटिस देने के निर्देश दिए। 09 आशाओं के रिक्त पद के सापेक्ष 08 का चयन किया गया है, 01 आशा के पद पर चयन की प्रक्रिया चल रही है। बैठक में मातृ मृत्यु की समीक्षा में बताया गया कि वर्तमान में माह जून में शहरी क्षेत्र में कोई भी मातृ मृत्यु रिपोर्ट नही हुई है। बैठक में पीएम सुरक्षित मातृत्व अभियान की समीक्षा की गई, जिसमें इस्लाम नगर , मंटोला, नाई की सराय यूपीएचसी द्वारा पीएमएसएमए में शिथिलता पर नाराजगी प्रकट की गई तथा संबंधित एमओआईसी को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए, सभी मलिन बस्तियों में प्राथमिकता के आधार पर एनीमिया तथा अन्य की जांच करने तथा स्वास्थ्य सेवाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के कड़े निर्देश दिए। बैठक में फैमिली प्लानिंग की समीक्षा में हरीपर्वत वेस्ट तथा मंटोला यूपीएचसी का लक्ष्य के अनुरूप न मिलने पर आगामी बैठक तक सुधार के निर्देश दिए।

बैठक में यूपीएचसी में ओपीडी की समीक्षा में नगला पदी, लोहामंडी (प्रथम), नगला बूढ़ी, छत्ता, मंटोला की स्थिति संतोषजनक न मिलने पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की तथा सभी यूपीएचसी की गूगल मैपिंग कराने, मुख्य मार्ग से यूपीएचसी तक साइनेज लगाने तथा ओपीडी में आए प्रत्येक मरीज की आभा आईडी जेनरेट कराने के निर्देश दिए।

बैठक में जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य सेवाओं की प्रभावी मॉनिटरिंग हेतु जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक 15 दिन पर कराए जाने हेतु सीएमओ को निर्देशित किया। बैठक में नियमित तथा सम्पूर्ण टीकाकरण की समीक्षा की गई जिसमें ताजगंज की उल्लेखनीय प्रगति पर जिलाधिकारी द्वारा प्रसन्नता प्रकट की वहीं वैभव नगर, नया घर, इस्लाम नगर में लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति न होने पर नाराजगी व्यक्त की तथा टीम वर्क करने तथा आगामी बैठक तक सुधार के निर्देश दिए।

इसके बाद जिलाधिकारी द्वारा जिला स्वास्थ्य समिति (ग्रामीण) की समीक्षा की गई, जिसमें बताया गया कि आयुष्मान भारत योजना के अन्तर्गत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (गोल्डन कार्ड) के द्वारा 02 लाख 05 हजार 152 परिवारों को आछादित किया गया है, जिसमें से अब तक 85780 लाभार्थियों को निःशुल्क उपचार की सुविधा उपलब्ध करायी गई है, जिलाधिकारी ने इस योजना में आशा और आंगनबाड़ी को भी सम्मिलित करने के निर्देश दिए तथा सीएचसी वाइज डाटा निकालकर छूटे हुए पात्र व्यक्तियों को आछादित करने के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि आरोग्य मित्रों के माध्यम से अधिक से अधिक कार्ड धारकों को लाभान्वित किया जाए।

बैठक में सिक न्यू वोर्न की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि न्यू वोर्न बेबी पर सतत निगरानी बनाये रखें, साथ ही एएनएम व आशा को नियमित रूप से उसके स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त करें, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए समय से कार्यवाही की जा सके। आशाओं के मानदेय की समीक्षा करते हुए उन्होंने निर्देश दिए कि आशाओं के मानदेय का भुगतान प्रति माह शत-प्रतिशत किया जाये तथा माह जनवरी से जून तक जिन आशाओं का मानदेय औसतन 03 हजार कम है, उन्हें नोटिस देते हुए दो माह में सुधार का मौका दिया जाय और ऐसी आशाओं को एक बार पुनः प्रशिक्षण सत्र आयोजित कर प्रशिक्षण दिया जाये। नोटिस के बावजूद जिन आशाओं की कार्यशैली में कोई सुधार नहीं आता है, उनकी सेवायें समाप्त कर उनके स्थान पर नई आशाओं का चयन किया जाये। बैठक में बताया गया कि ग्रामीण क्षेत्र से कुल 41 आशाओं को कार्य से मुक्त कर दिया गया है तथा रिक्त स्थानों के सापेक्ष 45 आशाओं का चयन भी किया जा चुका है, जिन्हें शीघ्र ही प्रशिक्षित करा दिया जायेगा।

बैठक में नियमित टीकाकरण की समीक्षा की गई, जिसमें फतेहपुर सीकरी सीएचसी द्वारा खराब प्रदर्शन करने पर नाराजगी व्यक्त करते जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी को नोटिस निर्गत करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने सभी एमओआईसी को निर्देशित किया कि नियमित टीकाकरण का प्रतिशत किसी भी परिस्थिति में 90 प्रतिशत से कम नहीं होना चाहिए, इसके अलावा बैठक में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान, ई-रूपे बाउचर, फैमिली प्लानिंग, राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम आदि बिन्दुओं पर गहनता से समीक्षा की गई। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी प्रतिभा सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 अरूण कुमार श्रीवास्तव, डीपीएम कुलदीप भारद्वाज, डब्ल्यूएचओ से महिमा, अरविन्द शर्मा, राहुल कुलश्रेष्ठ सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra News: Two students drown to death in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में कक्षा 9वीं के दो छात्रों की पानी में डूबने से...

आगरा

Agra Weather: Amidst a heavy rain alert in Agra, the sun came out and temperatures rose…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में भारी बारिश के अलर्ट के बीच बादल छाए और चले...

आगरा

Agra News: Contract worker drowns in Fatehpur Sikri’s Shahi Taalab…#agranews

आगरालीक्स…फतेहपुर सीकरी के शाही तालाब में संविदा कर्मी की डूबने से मौत....

आगरा

Obituaries of Agra on 22nd July 2026

आगरालीक्स:…आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए कॉल...

error: Content is protected !!