आगरालीक्स…हाथरस भगदड़ मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन. छह सेवादार अरेस्ट. मुख्य आरोपी पर एक लाख का इनाम. आगरा सहित जानिए किस जिले के कितने लोगों की हुई मौत
हाथरस के सिकंदराराऊ में मंगलवार को भोलेबाबा के सत्संग के दौरान हुई भगदड़ में सभी मृतकों की शिनाख्त कर ली गई है. इस घटना में 121 लोगों की मौत हुई है. मरने वालों में महिलाएं सबसे ज्यादा हैं. सभी शवों की पोस्टमार्टम् प्रक्रिया भी पूरी कर ली गई है. इस मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए छह सेवादारों को अरेस्ट कर लिया है. इसके अलावा मुख्य सेवादार पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया है. पुलिस इसकी तलाश कर रही है.
इन्हें किया गया गिरफ्तार
राम लडैते पुत्र रहबारी सिंह निवासी मैनपुरी
उपेंद्र सिंह यादव पुत्र रामेश्वर सिंह निवासी शिकोहाबाद
मेघ सिंह पुत्र हुकुम सिंह निवासी सिकंदराराऊ हाथरस
मंजू यादव पत्नी सुशील कुमार निवासी सिकंदराराऊ हाथरस
मुकेश कुमार पुत्र मोहर सिंह निवासी सिकंदराराऊ हाथरस
मंजू देवी पत्नी किशन कुमार निवासी सिकंदराराऊ हाथरस
गिरफ्तार आरोपी बोले—बाबा की चरण रज मिलने से कष्ट दूर हो जाते हैं
गिरफ्तार किए गए सेवादारों ने बताया कि बाबा की चरण रज मिलने से काफी कष्ट दूर हो जाते हैं. ये सभी सेवादार के रूप में कार्य करते हैं. समिति के अध्यक्ष व सदस्य हैं. पुलिस का कहना है कि विवेचना में अगर बाबा का नाम आता है तो उस बिंदु पर कार्रवाई होगी. जरूरत पड़ने पर बाबा से पूछताछ भी होगी. मुख्य आरोपी मधुकर पर एक लाख का इनाम घोषित किया गया है. जल्द ही इसके खिलाफ गैर जमानती वारंट भी जारी किया जाएगा. उन्होंने बताया कि सभी 121 मरने वालों में 112 महिलाएं, दो पुरुष, छह बच्चे और एक बच्ची है.
किस जिले के कितने लोगों की हुई मौत
हाथरस — 19
आगरा — 18
अलीगढ़ — 17
मथुरा — 11
एटा — 10
कासगंज — 10
बदायूं — 6
बुलंदशहर — 5
शाहजहांपुर — 5
औरैया — 2
पीलीभीत — 2
संभल — 2
ललितपुर, फिरोजाबाद, गौतमबुद्धनगर, लखीमपुर, उन्नाव, ग्वालियर, गाजियाबाद, मुरैना, पलवल, फरीदाबाद, डींग के एक—एक लोगों की मौत हुई है.