आगरालीक्स…आगरा में दर्दनाक एक्सीडेंट में मौत. फतेहाबाद रोड पर कार और पिकअप में एक्सीडेंट, रावतपाड़ा के रहने वाले युवक की मौत. कई घायल
आगरा में आज शाम को भीषण सड़क हादसे में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई है. फतेहाबाद रोड पर पिकअप और आटो की जबर्दस्त भिड़ंत हो गई. हादसे में युवक की मौत के अलावा कई लोग घायल हुए हैं. घटना के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई. आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंचकर आटो में फंसे लोगों को बाहर निकाला. सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्प्ताल में भर्ती कराया है.
टंकी चौराहे के पास हुई टक्कर
हादसा टंकी चौराहे के पास हुआ है. आटो फतेहाबाद से आ रहा था जबकि पिकअप आगरा से जा रही थी. हादसे में शुभम गुप्ता निवासी रावतपाड़ा आगरा की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. वहीं आटो चालक राजू कुशवाह, श्रीभगवान, छोटू, अनीता सहित कई लोग घायल हुए हैं.