आगरालीक्स…ऋषिकेश के गंगाघाट पर बिकनी में विदेशियों के नहाने का वीडियो वायरल. नदी में मौज मस्ती करते हुए आ रहे नजर. सोशल मीडिया पर फूटा गुस्सा
सोशल मीडिया पर एक वीडियो इस समय तेजी से वायरल हो रहा है. यह वीडियो ऋषिकेश के गंगाघाट का है लेकिन इस गंगा घाट पर कई विदेशी बिकनी में मौज मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं. वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. ऐसे में कई यूजर्स को यह अच्छा नहीं लगक रहा है और उन्होंने सोशल मीडिया पर अपना गुस्सा भी जाहिर किया है.
वीडियो देखने के बाद यूजर्स का कहना है कि धार्मिक नगरी को गोवा बीच बना दिया गया है. पवित्र मां गंगा में डुबकी लगाने की जगह बिकनी पहन मौज् मस्ती की जा रही हे, जो कि सरासर गलत है. यह वीडियो हिमालयन हिंदू नाम के एक यूजर द्वारा शेयर किया गया है जिसके कैप्शन में लिखा है पवित्र गंगा को गोवा बीच में बदलने के लिए @pushkardhami को धन्यवाद. ऐसी चीजें अब ऋषिकेश में हो रही हैं और जल्द ही यह मिनी बैंकॉक बन जाएगा. वीडियो में देखा जा रहा है कि विदेशी महिलाएं बिकनी पहने हुए हैं और पुरुष शॉटर्स पहनकर गंगा नदी में मौज मस्ती कर रहे हैं.