आगरालीक्स…. भूकंप से लोगों का सिर घूम गया है। उन्हे चक्कर आ रहे हैं। सिर में झन्नाहट हो रही है। विशेषज्ञों के मुताबिक, हमारे शरीर का नियंत्रण मस्तिष्क से होता है। भूकंप के समय हम बैठे होते हैं, उस समय मस्तिष्क शांत होता है, इसी बीच अचानक से भर्ती घूमने लगती है और बेलेंस कंट्रोल सिस्टम इसे समझ नहीं पाता है। इसके चलते चक्कर आने लगते हैं। जैसे ही चंद सेकेंड में भूकंप के झटके समाप्त होते हैं, दिमाग नॉर्मल हो जाता है। मगर पोस्ट ट्रॉमेटिक स्ट्रेस डिसआॅर्डर (PTSD ) के चलते 5 से लेकर 24 घंटे तक चक्कर आ सकते हैं। ऐसे में आगरा में जिन लोगों ने दो बार भूकंप के झटके महसूस किए, उन्हे चक्कर की शिकायत 24 घंटे तक रह सकती है।
Leave a comment