आगरालीक्स…. आगरा सहित प्रदेश के सरकारी स्कूलों में आनलाइन अटेंडेंस के विरोध के बीच सरकार सख्त। शिक्षकों का वेतन रोकने के निर्देश। ( Agra News : Salary of teachers not release without digital attendance)
सरकारी परिषदीय विद्यालयों में शिक्षकों की डिजिटल अटेंडेंस अनिवार्य कर दी है, जिससे शिक्षक समय से स्कूल पहुंचे। इसका प्रदेश भर में शिक्षक विरोध कर रहे हैं, तीन दिन से शिक्षकों ने अटेंडेंस नहीं लगाई है।
वेतन रोकने और विभागीय कार्रवाई के आदेश
इस मामले में सरकार भी सख्त है। शिक्षकों का वेतन रोकने के साथ ही अटेंडेंस न लगाने वाले शिक्षकों पर विभागीय कार्रवाई करने के आदेश जारी किए गए हैं।