Wednesday , 22 July 2026
Home आगरा Johns Mill Land Scam Case Agra : EOW recommend to seal Three Petrol Pump, Seize property #Agra
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Johns Mill Land Scam Case Agra : EOW recommend to seal Three Petrol Pump, Seize property #Agra

524

आगरालीक्स…. आगरा के 3000 करोड़ के जोंस मिल जमीन घोटाले में तीन पेट्रोल पंप सील करने, भू माफिया घोषित राजेंद्र जैन, हेमेंद्र अग्रवाल और कंवलजीत की संपत्तियां सील और कुर्क करने की आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन ने सिफारिश की है। ( Johns Mill Land Scam Case Agra : EOW recommend to seal Three Petrol Pump, Seize property)


आगरा में जुलाई 2020 में जीवनी मंडी मार्ग पर फैक्र्टी में धमाके बाद हुई जांच में जोंस मिल की जमीन पर अवैध कब्जे का मामला सामने आया था, इसके बाद तत्कालीन डीएम प्रभु एन सिंह के आदेश पर एडीएम प्रशासन निधि ​श्रीवास्तन ने जांच कराई। करीब 3000 करोड़ रुपये की जमीन पर दस्तावेजों को खुदबुर्द कर अवैध कब्जा करने के मामले सामने आए थे। इसकी रिपोर्ट दो साल पहले आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन यानी ईओडब्ल्यू, कानपुर को सौंप दी गई थी।


तीनों पेट्रोल पंप की जमीन फर्जी दस्तावेजों से खरीदी, करें सील
ईओडब्ल्यू के सीओ विवेक कुमार शर्मा ने डीएम को भेजी रिपोर्ट में कहा है कि जीवनी मंडी रोड पर जैनब पेट्रो पंप, यमुना व्यू पेट्रोल पंप और पिनाहट पेट्रोल पंप खुले हुए हैं, इन तीनों पेट्रोल पंप की भूमि को फर्जी दस्तावेजों के आधार पर खरीदा गया, कुछ भूमि बंटवारे के आधार पर ली गई। इन तीनों पेट्रोल पंप को सील करने के लिए कहा है।


पुलिस चौकी की 1500 वर्ग मीटर भूमि पर कब्जा
​डीएम को भेजे गए पत्र में यह भी कहा गया है कि जीवनी मंडी पुलिस चौकी की 1500 वर्ग मीटर जमीन पर बिल्डर अमित गोयल का कब्जा है, कब्जा मुक्त कराया जाए। खसरा संख्या 2072 मौजा घटवासन पर पुलिस चौकी की जमीन पर इस पर अमित गोयल ने साथियों के साथ मिलकर कब्जा किया है।


तीनों भूमाफियाओं की संपत्ति जब्त करने के निर्देश
रिपोर्ट में तीन साल पहले भू माफिया घोषित किए गए राजेंद्र जैन, हेमेंद्र अग्रवाल और कंवलजीत सिंह की संपत्ति और खातों को सीज कराने और कुर्क करने के आदेश दिए हैं।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

पॉलिटिक्सबिगलीक्स

Agra News Live: SP workers house arrest before march in Agra

आगरालीक्स… आगरा सहित जगह जगह सपा के संविधान बचाओ लोकतंत्र बचाओ मार्च...

बिगलीक्स

Agra News Live: Rs 390, 51 KM Long Agra Jalesar road work start soon

आगरालीक्स ..Agra News: आगरा जलेसर रोड, जो टेढ़ी बगिया से मुड़ी का...

आगरा

Obituaries of Agra on 22nd July 2026

आगरालीक्स:…आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए कॉल...

बिगलीक्स

Agra News Live: Permission granted to fell 10,743 trees in the Taj Trapezium Zone

आगरालीक्स…Agra News: ताज ट्रेपेजियम जोन में 10743 पेड़ काटने की मिली अनुमति,...

error: Content is protected !!