Tuesday , 21 April 2026
Home आगरा Video: Municipal Corporation Agra 2024-25 budget, Proposal to increase stipend from Rs 1500 to Rs 12000 per month #agra
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Video: Municipal Corporation Agra 2024-25 budget, Proposal to increase stipend from Rs 1500 to Rs 12000 per month #agra

213

आगरालीक्स… क्या आप जानते हैं आगरा में पार्षदों को कितना मानदेय मिलता है, नगर निगम बजट में आठ गुना मानदेय बढ़ाने का प्रस्ताव, विकास कार्यों से ज्यादा मानदेय पर चर्चा। ( Video: Municipal Corporation Agra 2024-25 budget, Proposal to increase stipend from Rs 1500 to Rs 12000 per month )


आगरा नगर निगम का मंगलवार को वित्तीय वर्ष 2024. 25 का बजट पेश किया गया। चार महीने देरी से पेश किए गए नगर निगम के बजट में प्रस्तावित आय 1268.67 करोड़ रुपये रखी गई है। जबकि 15 वें वित्त आयोग की धनराशि और पुराने अवशेष को शामिल करने पर 1697 करोड़ रुपये का बजट पेश किया जाएगा। जबकि 1059 करोड़ रुपये व्यय का प्रस्ताव पेश किया गया। ( Nagar Nigam Agra Budget 2024 )


पार्षदों का मानदेय बढ़ाने का प्रस्ताव
नगर निगम आगरा के 100 पार्षद हैं, एक पार्षद को हर महीने 1500 रुपये मानदेय मिलता है। नगर निगम के बजट में पार्षदों का मानदेय आठ गुना बढ़ाकर 1500 रुपये से 12000 रुपये करने का प्रस्ताव रखा गया। पार्षदों के प्रस्ताव पर मेयर हेमलता दिवाकर कुशवाहा ने कहा कि पार्षदों का मानदेय बढ़ाने के प्रस्ताव पर विचार किया जाएगा। पार्षदों का मानदेय बढ़ने पर नगर निगम का हर महीने 105000 रुपये का व्यय बढ़ जाएगा।


पार्षदों ने स्ट्रीट लाइट से लेकर गडढे और कुत्तों के टीकाकरण पर उठाए सवाल
नगर निगम के बजट में पार्षदों ने शहर की स्ट्रीट लाइट खराब होने, प्रकाश व्यवस्था पर लाखों खर्च करने के बाद भी सुधार ना होने पर नाराजगी जताई। इसके साथ ही कुत्तों के टीकाकरण पर लाखों रुपये खर्च करने पर गंभीर आरोप लगाए। इसके साथ ही सावन के सोमवार शुरू हो रहे हैं इसके बाद भी परिक्रमा मार्ग के गडढे नहीं भरे गए हैं इस पर पार्षदों ने आक्रोश व्यक्त किया। बजट में नगर निगम की दुकानों के किराए के लिए समिति द्वारा एक महीने में रिपोर्ट देने, स्लाटर हाउस बंद होने के मामले पर भी चर्चा की गई। नगर निगम के बजट सत्र में मेयर हेमलता दिवाकर कुशवाहा, नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल आदि मौजूद रहे।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra Live News: A car lost control and collided with an auto-rickshaw, woman died

आगरालीक्स…दर्दनाक, आगरा में तेज रफ्तार कार का पहिया निकला, कार अनियंत्रित होकर...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: JEE Main Session 2 results have been released. 26 candidates have scored 100 percentile…#agranews

आगरालीक्स…जेईई मैन्स सेशन 2 का रिजल्ट जारी. 26 कैंडिडेट्स ने हासिल किए...

आगरा

Agra Live News: Activity on “Presentation on Punjab” held at Bachpan and Academic Heights Public School, Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के बचपन और एकेडेमिक हाइट्स पब्लिक स्कूल में हुई “प्रेजेंटेशन ऑन...

आगरा

Agra Live News: Lord Jagannatha adorned with sandalwood print on Akshaya Tritiya in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में अक्षय तृतिया पर चंदन छापे की पोशाक से श्रंगारित हुए...

error: Content is protected !!