आगरालीक्स…उफ! ये आगरा की गर्मी. अब तो न दिन को चैन, न रात को आराम. पंखे, कूलर फेल..एसी ही एकमात्र सहारा. 40 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंचा तापमान
एक ओर जहां देश के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट मौसम विभाग की ओर से दिया गया है. नदियों का जलस्तर बढ़ने से यूपी में ही 900 गांव बाढ़ की चपेट में हैं. वहीं आगरा में तो जैसे मानसून रूठ गया है. बारिश होने का नाम नहीं ले रही है. दिन में निकल रही तेज धूप ने लोगों को और बेहाल कर दिया है. पसीना—पसीना शरीर हो रहा है. सुबह से लेकर रात तक उमस ही उमस रहती है. न तो दिन को चैन मिल रहा है और न ही रात को आराम..
कूलर—पंखे फेल, एसी ही सहारा
आगरा में गर्मी का आलम इतना अधिक है कि कूलर और पंखे की हवा ही नहीं लग रही है. कूलर की हवा में भी पसीना बह रहा है. एकमात्र एसी ही इस समय सहारा बना हुआ है. आगरा का तापमान एक बार फिर से 40 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया है.
आईएमडी के अनुसार मंगलवार को आगरा का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सामान्य से 3.3 डिग्री सेल्सियस रहा. वहीं न्यूनतम तापमान 29.4 डिग्री सेल्सियस रहा और ये भी सामान्य से 3.7 डिग्री सेल्सियस अधिक है.मौसम विभाग के अनुसार आगरा में फिलहाल अगले तीन दिन तक तो बारिश के चांस बहुत कम हैं.20 जुलाई को अच्छी बारिश के आसार हैं.
Past 24 Hours Weather Data
Maximum Temp(oC) (Recorded. on 16/07/24) 37.9
Departure from Normal(oC) 3.3
Minimum Temp (oC) (Recorded. on 16/07/24) 29.4
Departure from Normal(oC) 3.7