Saturday , 12 September 2026
Home आगरा Rashifal 17 July 2024: These zodiac signs will be blessed by Lord Ganesha…#aajkarashifal
आगराटॉप न्यूज़

Rashifal 17 July 2024: These zodiac signs will be blessed by Lord Ganesha…#aajkarashifal

298

आगरालीक्स….17 जुलाई 2024 का राशिफल. गणेशजी की कृपा रहेगी इन राशियों पर.

मेष : इस राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है. काफी समय से रुका हुआ काम पूरा होगा. आप कोई नया काम शुरू करने के बारे सोचेंगे. परिवार में आपके संबंध अच्छे रहेंगे. छात्रों को मित्रों का सहयोग मिलेगा.

वृषभ : जीवनसाथी से अनवबन हो सकती है. शांत बातचीत करें. गलत शब्दों काप्रयोग आपके रिश्ते में गलतफहमी पैदा करेगा. कार्यस्थल पर किसी के प्रति आपका आकर्षण बढ़ सकता है.

मिथुन : दिन को बेहतर बनाने के लिए आपको कड़ी मेहनत करनी होगी. काम के सिलसिले में आज आपको लगातार मेहनत करनी पड़ेगी. तभी आपको कुछ अच्छे परिणाम मिलेंगे. प्रतियोगी परीक्षाओं में आपका दिन अनुकूल रहेगा.

कर्क : आपका ध्यान पूराने कामों को पूरा करने की ओर रहेगा, जिससे आप जल्द ही पूरे हो जाएंगे. आप मानसिक रूप से बेहतर महसूस करेंगे. आप आगे की पढ़ाई के लिए विदेश जाने का प्लान बनाएंगे. पैसों के लेन देने में आपको थोड़ी परेशानी होगी.

सिंह : बिजनेस में नई संभावनाएं तलाशी जा सकती है. पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेते समय अपने बजट का ध्यान जरूर रखें, नहीं तो कर्ज लेने जैसी स्थिति पैदा हो सकती है.

कन्या : आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है. परिवार और कामकाज से जुड़ी चल रही दिक्कतों में कुछ कमी आएगी. फिर भी आपको अपने काम और परिवार के बीच संतुलन बनाकर चलना होगा, नहीं तो एक का दूसरे पर नकारात्म्क प्रभाव पड़ सकता है.

तुला : दिन ठीक रहेगा. आफिस में किसी से बेवजह की बातें करने से आपको बचना चाहिए. आपको अपने गुस्से पर भी काबू रखना होगा. क्रोध आपके बनते काम बिगाड़ सकता है.

वृश्चिक : पारिवारिक जीवन में तनाव कम रहेगा और आप पारिवारिक जीवन का भरपूर आनंद उठा सकेंगे. नौकरी पेशा से जुड़े लोग अधीनस्थों और सहकर्मियों से अच्छा व्यवहार करें नहीं तो विवाद में उलझ सकते हैं.

धनु : दिन आपके लिए काफी बेहतर रहेगा. कामकाज में आपका मन लगेगा. हालांकि आप इस असमंजस में रहेंगे कि किस काम को पहले प्राथमिकता दें और किसे बात में. कोई जरूरी काम अटक सकता है.

मकर : आज के दिन आपके पराक्रम में वृद्धि होगी. घरेलू सामानों की खरीदारी करेंगे. महिलाओं के लिए दिन बेहतरीन रहेगा. रोजगार के उचित अवसर प्राप्त होंगे. माता पिता का सहयोग आपको मंजिल तक पहुंचाने में मदद करेगा.

कुंभ : आपको कई नए अवसर मिलने की संभावना है. लंबे संघर्ष के बाद आज आपको सुलता मिलती नजर आ रही है, लेकिन व्यापार करने वाले जातकों को आज किसी दूसरे व्यक्ति की सलाह लेने से बचना होगा. आप कला और साहित्य की ओर आकर्षित होंगे.

मीन : पिछले कुछ दिनों से भाग्य ने आपका भरपूर साथ दिया है. आज भी आपका साथ देगा. इसलिए इस समय का भरपूर लाभ उठाएं, क्योंकि आज लिए गए आपके फैसले आने वले समय में आपको बहुत लाभ देने वाले हैं.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra News: Community radio station ‘90.4 Agra Ki Awaaz’ raises awareness; girls receive HPV vaccine…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन को लेकर सामुदायिक रेडियो ‘90.4 आगरा...

आगरा

Agra News: Truck hits bike-borne couple in Agra; wife dies, husband injured…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में ट्रक ने मारी बाइक सवार पति—पत्नी को टक्कर. पत्नी की...

आगरा

Agra News: Friday morning was troublesome due to the disruption in PNG gas supply

आगरालीक्स….आगरा में एक लाख से अधिक घरों में आज सुबह की चाय...

आगरा

Agra News: Diet coach Rajan explains the causes of weight gain and obesity in Agra…#agranews

आगरालीक्स…क्या रात का खाना खाने से ही मोटे होते हैं लोग, और...

error: Content is protected !!