नईदिल्लीलीक्स…केंद्रीय आम बजट को हलवा समारोह हुआ। यूपी में रोडवेज में हड़ताल पर रोक। श्रीलंका में क्रिकेट की गोली मारकर हत्या। साथ में प्रमुख खबरें।
केंद्रीय आम बजट की तैयारी अंतिम चरण में, वित्तमंत्री की मौजूदगी में हुआ हलवा समारोह
केंद्रीय बजट की तैयारी प्रक्रिया अंतिम चरण में पहुंची। केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण की मौजूदगी में हुआ हलवा समारोह।

नार्थ ब्लॉक के बेसमेंट में हुआ कार्यक्रम
केंद्रीय बजट तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है। आज हलवा समारोह नॉर्थ ब्लॉक में आयोजित किया गया। बजट तैयार करने के अंतिम चरण की शुरुआत से पहले हर साल आयोजित होने वाला यह पारंपरिक समारोह नॉर्थ ब्लॉक के बेसमेंट में आयोजित किया जाता है। इसमें वित्तमंत्री सहित शीर्ष अधिकारी शामिल हुए।
यूपी में रोडवेज में 6 माह के लिए हड़ताल पर रोक लगाई
यूपी सरकार ने उत्तर प्रदेश राज्य परिवहन निगम में हड़ताल पर अगले छह माह के लिए रोक लगा दी है। ऐसा अत्यावश्यक सेवा को देखते हुए लोकहित में निर्णय लिया गया है। इस बारे में प्रमुख सचिव, परिवहन एल वेंकटेश्वर लू ने अधिसूचना जारी कर दी है।
21 वीं पशुगणना सितंबर से होगी शुरू
यूपी सहित पूरे देश में 21वीं पशुगणना सितंबर से दिसंबर के बीच होगी। पशुगणना के लिए भारत सरकार ने पांच राज्यों कर्नाटक, ओडिशा, उत्तर प्रदेश, गुजरात व अरुणाचल प्रदेश को पायलट सर्वे के लिए चयनित किया है। प. दीनदयाल उपाध्याय राज्य ग्राम्य विकास संस्थान (बक्शी का तालाब) में मंगलवार को प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश व उत्तराखंड के अधिकारियों ने भाग लिया।
श्रीलंका की अंडर-19 टीम के पूर्व कप्तान थे निरोशन
श्रीलंका के अंडर-19 क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान धम्मिका निरोशन की उनके घर पर गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना पूर्व क्रिकेटर के अंबालांगोडा स्थित कांडा मावथा स्थित आवास पर हुई। घटना के समय निरोशन अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ घर पर थे। निरोशन की हत्या करने वाले व्यक्ति ने कथित तौर पर 12 बोर की बंदूक का इस्तेमाल किया।