आगरालीक्स..देशशयनी एकादशी के अवसर पर खाटू श्याम मंदिर पर शरबत और मिल्क रोज का वितरण। गोसेवा भी की गई।
इन संगठनों ने किया आयोजन
देवशयनी एकादशी पर नरेश श्याम भक्त सेवा समिति एवं पोशाक सेवा समिति द्वारा श्री खाटू श्याम मंदिर जीवनी मंडी पर स्टॉल लगाकर 600 लीटर शरबत, 200 लीटर मिल्क रोज का वितरण किया। इस मौके पर बाबा के भजनों का भी आयोजन किया गया।
गोसेवा करने का निर्णय लिया गया
परिवार द्वारा आज से हर बड़ी एकादशी पर गोमाता सेवा शुरू करने का निर्णय लेते हुए गोसेवा की गई। इस मौके पर समिति के सभी पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।