Monday , 20 April 2026
Home आगरा Photo News: The historic entry of Upadhyay Shri Sansangh took place with much fanfare in Agra…#agranews
आगरा

Photo News: The historic entry of Upadhyay Shri Sansangh took place with much fanfare in Agra…#agranews

199

आगरालीक्स…आगरा में धूमधाम के साथ उपाध्याय श्री ससंघ का हुआ ऐतिहासिक मंगल प्रवेश. चातुर्मास को लेकर निकली विशाल शोभायात्रा, तस्वीरों में देखें

अहिंसा परमो धर्म की जैन लहराती ध्वजा,बैंड-बाजों के साथ आज मेडिटेशन गुरु उपाध्याय श्री विहसंतसागर जी ससंघ का मंगल वर्षायोग हेतु आगरा के कमलानगर की पावनधरा पर विशाल शोभायात्रा के साथ ऐतिहासिक मंगल प्रवेश हुआ। उपाध्याय श्री विहसंत सागर जी मुनिराज ससंघ का ट्रांसयमुना कॉलोनी से सुबह 7 बजे मंगल विहार कर बल्केश्वर शनिदेव मंदिर चौराहे पर बनी पंडाल पर पहुंचे. जहां उपस्थित भक्तों ने उपाध्यायसंघ का पाद प्रक्षालन किया. इसके बाद यहाँ से उपाध्यायसंघ ने भव्य शोभा यात्रा के साथ कमला नगर जैन मंदिर की ओर मंगल विहार किया. जहां उपाध्यायसंघ की शोभायात्रा में आगरा नगर की कमलानगर शैली,शालीमार एनक्लेव शैली,कर्मयोगी एनक्लेव, गंगेगौरी शैली,सेक्टर 7,सेक्टर 4, पश्चिमपुरी, पत्तलगली, बेलंनगंज, कलाकुंज, मोती कटरा, कालिंदी विहार, ट्रांसयमुना कॉलोनी, छीपीटोला, शाहगंज, शैली की महिलाओं एवं बालिकाओं ने अलग- अलग परिधानों में नृत्य कर उपाध्याय संघ के साथ चल रही थी. इसके अलावा दो बैंड और चार घोड़े,बग्गिया और बड़ी संख्या में गुरुभक्त नृत्य करते हुए चल रहे थे.

उपाध्यायसंघ के मंगल स्वागत के लिए पूरे कमला नगर के रास्तों को रंगोलियों से सजाया गया। जैसे-जैसे गुरूवर के चरण बढ़ रहे थे उसी दौरान लोगों का उत्साह भी चरम पर था। उपाध्यायसंघ के मंगल प्रवेश की शोभायात्रा कमला नगर की विभिन्न मार्गो से होती हुई श्री महावीर दिगंबर जैन मंदिर डी ब्लॉक कमलानगर पर पहुंचकर सौभाग्यशाली भक्तों ने 108 थालियों से पाद प्रक्षालन कर भव्य स्वागत किया. उपाध्यायसंघ ने सर्वप्रथम जिनेन्द्र प्रभु के दर्शन किए. प्रभु दर्शन करने के पश्चात उपाध्याय संघ सरस्वती विद्या मंदिर मेमोरियल सेकेंडरी हाई स्कूल के हाल पर बने विशाल पंडाल पर पहुंचे. जहां विशाल धर्मसभा का आयोजन हुआ.

विशाल धर्मसभा का शुभारंभ ध्वनि म्यूजिकल ग्रुप के कलाकारों ने मंगलाचरण की प्रस्तुति के साथ किया. साथ ही समाधिस्थ भारत गौरव आचार्यश्री विरागसागर जी महाराज के चित्र का अनावरण एवं दीप प्रज्ज्वलन किया. इस दौरान आगरा की समस्त शैलियों के पदाधिकारियों ने उपाध्यायसंघ के समक्ष श्रीफल भेंटकर मंगल आशीर्वाद प्राप्त किया. साथ ही कमलानगर वर्षायोग समिति ने भी उपाध्यायश्री विहसंत सागर जी महाराज ससंघ के समक्ष श्रीफल भेंट किए। उपाध्यायसंघ के मंगल प्रवेश में टूण्डला, मैनपुरी, घिरोर, कुरावली, करहल, डबरा, मुरैना, ग्वालियर, धौलपुर, दिल्ली, आगरा,की सकल दिगम्बर जैन समाज के लोग बड़ी संख्या में पहुंचे.

इस कार्यक्रम मे प्रमुख रूप से प्रदीप जैन, जगदीशप्रसाद जैन, सुनील जैन, रोहित जैन, यशपाल जैन, कमल जैन, राजेन्द्र जैन, अशोक जैन, शिखर चन्द जैन, पवन जैन, सुशील जैन, नरेन्द्र जैन, मुकेश जैन, कुमार मंगलम जैन, नीरज जैन, शैलेन्द्र जैन, समकित जैन, अंकेश जैन, अंकुश जैन, दीपक जैन, मीडिया प्रभारी शुभम जैन, विजय जैन, अनिल आदर्श, राहुल जैन, रवीन्द्र जैन, ललित जैन, प्रवीन जैन, आदि मौजूद रहे.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra Live News: A car lost control and collided with an auto-rickshaw, woman died

आगरालीक्स…दर्दनाक, आगरा में तेज रफ्तार कार का पहिया निकला, कार अनियंत्रित होकर...

आगरा

Agra Live News: Activity on “Presentation on Punjab” held at Bachpan and Academic Heights Public School, Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के बचपन और एकेडेमिक हाइट्स पब्लिक स्कूल में हुई “प्रेजेंटेशन ऑन...

आगरा

Agra Live News: Lord Jagannatha adorned with sandalwood print on Akshaya Tritiya in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में अक्षय तृतिया पर चंदन छापे की पोशाक से श्रंगारित हुए...

आगरा

Agra Live News: ‘Women Power Worship’ held at SN, Agra..#agranews

आगरालीक्स…आगरा के एसएन में हुआ ‘नारी शक्ति वंदन’. प्राचार्य ने कहा—मेडिकल कॉलेज...

error: Content is protected !!