आगरालीक्स… आगरा में एमबीए युवती के साथ गैंगरेप, उसके साथी ने अपने दोस्तों के साथ कमरे पर बुलाकर किया गैंगरेप, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
आगरा के ताजगंज निवासी एमबीए युवती कर रही है, सदर क्षेत्र की मोबाइल सर्विस प्रोवाइडर कंपनी के स्टोर पर सेल्स एक्जीक्यूटिव है, उसकी दोस्ती सहकर्मी पवन वर्मा से हो गई। युवक ने उसे अपने जाल में फंसा लिया। आरोप है कि युवक ने शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण किया, वह कई सालों से युवक का शारीरिक शोषण कर रहा था।
कमरे पर बुलाकर गैंगरेप
एमबीए युवती का आरोप है कि युवक ने उसे पश्चिमपुरी, सिकंदरा अपने कमरे पर बुलाया, यहां उसे नशीला पदार्थ खिला दिया। इसके बाद एमबीए छात्रा के साथ युवक और उसके तीन और साथियों ने गैंगरेप किया। इसके बाद युवती को धमकी दी गई।होश आने पर उसकी अश्लील वीडियो बनाने की जानकारी दी। रकम मांगने पर उक्त वीडियो यू ट्यूब पर डालने की धमकी दी। डेढ़ महीने से उसे लगातार ब्लैकमेल कर रहे थे। इससे वह तनाव और दहशत में आ गई। परिजनों को अपने साथ हुई घटना की जानकारी दी। मीडिया में सीओ हरीपर्वत श्लोक कुमार ने बताया आरोपी पवन, गगन चौधरी अनिल के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
1 लाख रुपये हडपे
एमबीए युवती का आरोप है कि नगर निगम में लिपिक की नौकरी लगवाने की बात कही। इसमें साढ़े तीन लाख रुपये खर्चा बताया। पवन ने उसकी मुलाकात अपने दोस्तों अनिल निवासी पीर कल्याणी, गगन चौधरी निवासी बोदला से कराई। दोनों की नगर निगम के अधिकारियों से अच्छी पैठ होने की बात बताई। उससे पिछले साल नवंबर में एक लाख रुपये ले लिए। कई महीने बीतने के बाद भी नौकरी नहीं लगने पर उसने रकम लौटाने की कहा।
58 साल के बैंक मैनेजर करना चाहते हैं दूसरी शादी
आगरा में एक हाई प्रोफाइल मामले में 58 साल के बैंक मैनेजर दूसरी शादी करना चाहते हैं, बेटी शादी रुकवाने के लिए पहुंची थाने उनकी बेटी ने पुलिस से शादी रुकवाने के लिए कहा है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, न्यू आगरा निवासी 58 वर्षीय बैंक मैनेजर दो महीने बाद रिटायर होने वाले हैं, उनकी पत्नी की 2014 में मौत हो गई थी। इकलौती बेटी है। वह लोहामंडी में पति के साथ रहती है। मैनेजर के सेवानिवृत्त होने में दो महीने ही बचे हैं। इससे पहले वह एक महिला से दूसरी शादी करना चाहता है। बेटी ने गुरुवार को पुलिस से शिकायत कर दी। पुलिस दोनों पक्षों को थाने पर ले आई। बेटी का कहना था कि महिला संपत्ति हड़पने के लिए उसके पिता से शादी कर रही है। उसके चार बच्चे भी हैं।
शादी करना चाहते हैं बैंक मैनेजर
बैंक मैनेजर ने कहा कि वह अपनी मर्जी से शादी कर रहा है। उसे किसी तरह की परेशानी नहीं है। दो घंटे बातचीत का नतीजा नहीं निकल सका। इंस्पेक्टर का कहना है कि दोनों पक्षों को बातचीत के लिए बुलाया गया है।