आगरालीक्स ….आगरा से मोबाइल व्यापारी लापता, पुलिस और परिजन तलाश में जुटे। ( nAgra News : 32 year old mobile businessman goes missing from Agra )
आगरा के एलौरा एन्क्लेव के रहने वाले अंकुर वर्मा के अनुसार, उनके भाई 32 साल के नीरज वर्मा की शाह माकर्केट में मोबाइल की दुकान है। 15 जुलाई के बाद से उनका पता नहीं चल रहा है, काफी तलाश करने के बाद जब पता नहीं चला तो गुमशुदगी दर्ज कराई है।
दुकान से छह बजे निकले, कर्मचारी से मिले
मोबाइल व्यापारी नीरज वर्मा के भाई का कहना है कि 15 जुलाई को शाम छह बजे दुकान से घर जाने के लिए निकले, कुछ देर बाद उन्होंने संजय प्लेस में दुकान पर काम करने वाले कर्मचारी मकदूम को बुलाया उसे 500 रुपये दिए। कहा कि वे शादी में जा रहे हैं। इसके बाद से कोई पता नहीं चला है। मोबाइल भी स्विच आफ है।