आगरालीक्स ….आगरा की पॉश कॉलोनी में पीजी हॉस्टल देखकर लौट रही युवती का बदमाशों ने पर्स लूटा, युवती को धक्का मारकर बाइक सवार बदमाश हुए फरार। कॉलोनी के लोगों में आक्रोश। ( Agra News : Bikers gang looted purse from Posh Colony New Agra)
अलीगढ़ के गांधी पार्क, मामू भांजा की रहने वाली छाया बंसल की आगरा के संजय प्लेस स्थित एक निजी कंपनी में नौकरी लग गई है। बुधवार को छाया ने नौकरी ज्वाइन कर ली, उनकी बहन रिति गर्ग न्यू आगरा में रहती हैं। गुरुवार को वह कंपनी से बहन के घर पहुंची। इसके बाद बहन के साथ न्यू आगरा में पीजी हॉस्टल देखने चली गईं।
दो बाइक सवार लूटेरों ने की लूट
गुरुवार रात को छाया अपनी बहन के साथ न्यू आगरा में पीजी हॉस्टल देखर लौट रही थी, इसी दौरान दो बाइक सवार आए। उन्होंने छाया के हाथ में लगा पर्स छीन लिया, इसके बाद छाया को धक्का मार दी। इससे छाया सड़क पर गिर गई, शोर मचाने पर कॉलोनी के लोग आ गए। छाया ने महिला हेल्प लाइन नंबर और उसके बाद 112 नंबर पर कॉल की।
स्थानीय लोगों में आक्राश
कॉलोनी के लोग भी आ गए, वे छाया को अपने साथ थाना न्यू आगरा लेकर पहूुंचे। छाया ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस सीसीटीवी की जांच में जुटी है।