नईदिल्लीलीक्स …देश के मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस में प्रवेश के लिए नीट यूजी मामले में सोमवार को अगली सुनवाई होगी। कल तक दोबारा रिजल्ट जारी करने के सुप्रीम कोर्ट ने आदेश दिए हैं। कहा है कि नीट काउंसलिंग नहीं टलेगी। ( NEET UG 2024 : Next Hearing on 22nd July 2024 )
सुप्रीम कोर्ट में यूजी नीट से जुड़ी 40 याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। सुप्रीम कोर्ट ने सभी छात्रों के प्राप्त अंकों को शहर वार और केंद्र वार उनकी पहचान छिपकार 20 जुलाई तक एनटीए की वेबसाइट पर अपलोड करने के लिए कहा है।
काउंसलिंग 24 जुलाई के आस पास
सुप्रीम कोर्ट में सोमवार को सुनवाई होगी। साथ ही नीट यूजी की काउंसलिंग में अभी कुछ समय लग सकता है यह 24 जुलाई के आस पास शुरू हो सकती है।